24 घण्टे ऑनलाइन

फुल टैंक में 238km की रेंज! डेली ऑफिस अप-डाउन के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये स्कूटर

डेली ऑफिस आने-जाने के लिए एक भरोसेमंद और शानदार माइलेज वाला स्कूटर तलाश रहे हैं तो होंडा 2व्हीलर्स इंडिया का पॉपुलर स्कूटर Honda Activa आपको पसंद आ सकता है. न केवल सड़कों पर बल्कि सालों से ये स्कूटर लोगों के दिलों पर भी…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

डेली ऑफिस आने-जाने के लिए एक भरोसेमंद और शानदार माइलेज वाला स्कूटर तलाश रहे हैं तो होंडा 2व्हीलर्स इंडिया का पॉपुलर स्कूटर Honda Activa आपको पसंद आ सकता है. न केवल सड़कों पर बल्कि सालों से ये स्कूटर लोगों के दिलों पर भी राज कर रहा है. Honda Activa 6G में कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), ट्यूबलेस टायर्स और सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस स्कूटर के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और ये स्कूटर एक लीटर तेल में कितने किलोमीटर तक दौड़ सकता है?

Honda Activa 110 Mileage


बाइकदेखो के मुताबिक, होंडा कंपनी का ये पॉपुलर स्कूटर एक लीटर तेल में 59.5 किलोमीटर (ARAI क्लेम) का माइलेज देता है. रियल वर्ल्ड में राइडिंग कंडीशन और मैंटेनेंस के साथ कुछ यूजर्स ने 40 से 47 किलोमीटर तक का माइलेज की बात कही है.

इस स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, ऐसे में अगर मान लीजिए कि एक्टिवा का 110 सीसी वाला मॉडल एक लीटर में 45 किलोमीटर का माइलेज भी देता है तो इस हिसाब से फुल टैंक में ये स्कूटर 238.5 किलोमीटर तक आरान से दौड़ सकता है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज (Petrol Price Today) 94.77 रुपए प्रति लीटर है, इस हिसाब से एक्टिवा में दिए 5.3 लीटर के टैंक को फुल करने में लगभग 502.28 रुपए का खर्च आएगा.

Honda Activa Engine


होंडा एक्टिवा को आप 110 सीसी और 125 सीसी दो इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं. एक्टिवा के 110 सीसी वाले मॉडल में 109.51सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर BS6 कंप्लायंट इंजन दिया गया है जो 7.99PS पावर और 9.05Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Honda Activa 110 Price in India


110 सीसी इंजन वाले होंडा एक्टिवा की कीमत 75,182 रुपए से शुरू होती है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति इस स्कूटर का टॉप वेरिएंट खरीदता है तो 88,507 रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. इस स्कूटर का ऑन रोड प्राइस अलग-अलग शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. इस प्राइस रेंज में एक्टिवा की टक्कर TVS Jupiter और Suzuki Access जैसे मॉडल्स से होती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।