24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

बेसन (Besan) हर घर में प्रयोग किया जाने वाला आटा है जो कि खाने के भी काम आता है और सौंदर्य निखारने के लिये भी काम आता है। पुराने जमाने से ही महिलाएं बेसन को चेहरे और बालों पर लगाती आ रही हैं। बेसन (Besan) की सबसे खास…

24GhanteOnline
May 24, 2026
3 min read

बेसन (Besan) हर घर में प्रयोग किया जाने वाला आटा है जो कि खाने के भी काम आता है और सौंदर्य निखारने के लिये भी काम आता है। पुराने जमाने से ही महिलाएं बेसन को चेहरे और बालों पर लगाती आ रही हैं। बेसन (Besan) की सबसे खास बात ये है कि वह हर प्रकार की त्वचा और उसकी समस्या पर अपना कमाल दिखा सकता है। बेसन को त्वचा के लिए अमूमन फेस पैक बनाकर इस्तेमाल किया जाता है।

आज की युवा पीढ़ी खूबसूरती को निखारने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं जो पैसों की बर्बादी के साथ-साथ स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं अगर इसकी जगह हम होममेड प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें तो खूबसूरती में गजब का निखार भी मिलेगा और पैसों की अच्छी बचत भी होगी। आइये हम बताते हैं आपको बेसन किस तरह से आपकी त्वचा में निखार ला सकतें है।

* त्वचा को गोरा करने में करता है मदद :


बेसन (Besan) का इस्तेमाल करके आप अपनी सांवली त्वचा को गोरा कर सकते है, इसके इस्तेमाल के लिए आप बेसन में मलाई या दूध को अच्छे से मिलाएं, और उसके बाद इसमें शहद और एक चुटकी हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें, अब इस पेस्ट को नहाने से पहले अपने चेहरे पर अच्छे से लगाकर मसाज करें, और उसके बाद इसे पांच मिनट के लिए चेहरे पर ही छोड़ दें, और उसके बाद ठन्डे पानी से अपने मुँह को धो लें, ऐसा करने से आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसमे प्राकृतिक चमक लाने में मदद मिलती है।

* मुंहासे करे दूर :


अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो बेसन (Besan) का प्रयोग कर आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं। हर रोच अगर आप चेहरे को बेसन से धोएंगी तो मुंहासे धीरे धीरे सूखने लगेंगे और चेहरा साफ नजर आने लगेगा।

* टैनिंग भगाए :


धूप और धूल मिट्टी की वजह से स्किन पर टैनिंग हो जाती है। इसे दूर करने के लिए बेसन में 4 बादाम पाऊडर, 1 चम्मच दूध और नींबू रस मिलाएं और चेहरे पर 30 मिनट लगाएं। इसे लगातार इस्तेमाल करने से टैनिंग दूर होगी।

* रूखी त्वचा के लिए :


सर्दियों में रूखी त्वचा यानी ड्राई स्किन की समस्या बहुत आम हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए बेसन आुपकी मदद कर सकता है। इसके लिए, बेसन में मलाई या दूध, शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इस फेस पैक को करीब 15-20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद गुनगुने पानी से धो दें। बेसन लगाने से रूखी त्वचा को प्राकृतिक नमीं मिलती है और त्वचा में निखार आता है।

* ऑयली स्किन के लिए :


अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप दही, रोज वॉटर और बेसन का पेस्ट लगा सकती हैं। इससे त्वचा से सारी गंदगी साफ हो जाएगी और वह कोमल हो जाएगी तथा बेसन, शहद , 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बनाइये और चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लीजिये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।