24 घण्टे ऑनलाइन

अलास्का के ऊपर से अचानक लापता हुआ विमान, सर्च ऑपरेशन जारी

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक बेरिंग एयर फ्लाइट (Bering Air Flight) जिसमें 10 लोग सवार थे, गुरुवार दोपहर अलास्का के नोम के पास से अचालक लापता हो गया। यह विमान अलास्का के उन्नालक्लीट शहर से दोपहर 2:37 बजे (लोकल टाइम) उड़ान…

24GhanteOnline
February 7, 2025
2 min read

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक बेरिंग एयर फ्लाइट (Bering Air Flight)  जिसमें 10 लोग सवार थे, गुरुवार दोपहर अलास्का के नोम के पास से अचालक लापता हो गया। यह विमान अलास्का के उन्नालक्लीट शहर से दोपहर 2:37 बजे (लोकल टाइम) उड़ान भरने के बाद 3:16 बजे रडार से गायब हो गया। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार के डेटा से मिली है।

लापता विमान (Bering Air Flight) सेना 208B ग्रैंड कारवां था, जिसमें एक पायलट समेत कुल 10 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के हवाले से बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

विभाग ने बताया है कि वह नोम और व्हाइट माउंटेन में स्थानीय लोगों की मदद से जमीन पर तलाशी अभियान चला रहा है। हालांकि, खराब मौसम के कारण हवाई तलाशी को फिलहाल रोक कर दिया गया है।

छोटे टर्बोप्रॉप सेसना कारवां विमान में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें 9 यात्री और 1 पायलट शामिल था। एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी और बताया कि टीमें विमान के आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

अमेरिकी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ के अनुसार अमेरिका के बाकी राज्यों की तुलना में अलास्का में एयर टैक्सी और छोटे विमानों की दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं।

बेरिंग एयर (Bering Air Flight) अलास्का की एक क्षेत्रीय एयरलाइन है जो करीब 39 विमान और हेलिकॉप्टर संचालित करती है। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के डेटा में दी गई है।

अमेरिका से विमान दुर्घटना की खबरें लगातार आ रही है। इससे पहले अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 1 फरवरी को एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया जिसके बाद कई घरों में आग लग गई। इस विमान में छह लोग सवार थे। जो विमान क्रैश हुआ था, वह लियरजेट 55 एयरक्राफ्ट था। विमान स्प्रिंगफील्ड ब्रैंसन नेशनल एयरपोर्ट जा रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…