24 घण्टे ऑनलाइन

बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के खेमे में लगातार दो बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। पहले नंदीग्राम की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लिया…

24GhanteOnline
September 19, 2026
2 min read
बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के खेमे में लगातार दो बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। पहले नंदीग्राम की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लिया और अब रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी ने भी चुनावी मैदान छोड़ने का फैसला किया है।

रबीउल ने कहा कि नए चुनाव चिह्न के साथ कम समय में चुनाव लड़ना आसान नहीं था। उन्होंने कार्यकर्ताओं की चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि नए प्रतीक को मतदाताओं के बीच पहचान दिलाने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले को लेकर ममता बनर्जी से उनकी बातचीत हुई थी।

नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन

नंदीग्राम में संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, समर्थन के कुछ समय बाद मिलन प्रधान को 2007 से जुड़े एक पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी पर राजनीतिक सवाल उठाए हैं।

दोनों सीटों पर यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब तृणमूल कांग्रेस के नाम और पारंपरिक चुनाव चिह्न को लेकर गुटीय विवाद चल रहा है। उपचुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं और इन घटनाओं के बाद दोनों सीटों पर चुनावी समीकरण लगातार बदल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…

जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…

CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…