गाय को खिलाएं गुड़, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
हिंदू धर्म में गाय को माता (cow) का दर्जा दिया गया है। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसीलिए गाय को हिंदू धर्म में पूजा जाता है। भगवान कृष्ण भी गाय (cow) पालते थे। सनातन धर्म में गौ सेवा को काफी महत्व…
हिंदू धर्म में गाय को माता (cow) का दर्जा दिया गया है। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसीलिए गाय को हिंदू धर्म में पूजा जाता है। भगवान कृष्ण भी गाय (cow) पालते थे। सनातन धर्म में गौ सेवा को काफी महत्व दिया गया है। कहा जाता है जो व्यक्ति गाय (cow) की सेवा करता है उसके घर दरिद्रता नहीं पसरती। इसके अलावा गौ दान को महादान माना गया है।
भोपाल के ज्योतिष पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार व्यक्ति के ग्रह नक्षत्र और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी गाय को गुड़ या रोटी के साथ गुड़ खिलाने के कई उपाय बताए गए हैं। आज की इस कड़ी में हम जानेंगे कि गाय को गुड़ या फिर रोटी के साथ गुड़ खिलाने से क्या फायदे होते हैं।
गाय (cow) को रोटी खिलाने के फायदे
– मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी में गुड़ रख कर खिलाता है उसकी हर क्षेत्र में उन्नति होती है। लगातार उसे तरक्की मिलती जाती है। अगर आप भी तरक्की पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।
– जो व्यक्ति गाय को प्रतिदिन गुड़ के साथ रोटी खिलाता है उसे आलौकिक शक्ति की सहायता प्राप्त होती है और उसके हर बिगड़े काम संवर जाते हैं।
– मान्यता के अनुसार प्रतिदिन गुड़ के साथ गाय को रोटी खिलाने से बिना किसी रुकावट के लंबे समय से अटके काम भी पूरे हो जाते हैं।
– मान्यता है कि जिस व्यक्ति को संतान सुख की इच्छा होती है वह रोज सुबह गाय को गुड़ खिलाएं। यह उपाय करने से उसके घर में बुद्धिमान संतान का जन्म होता है।
– नियमित रूप से गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है यह पुण्य चार धाम की यात्रा के बराबर मान्य होता है।
– गाय को नियमित रोटी और गुड़ खिलाने से मनुष्य को हर सांसारिक सुख प्राप्त होता है साथ ही उसको किसी भी तरह की बीमारी या रोग नहीं होता।
– गाय की सेवा करना और उसे नियमित गुड़ के साथ रोटी खिलाने से 33 कोटि देवी-देवता का आशीर्वाद भी सेवा करने वाले मनुष्य पर बना रहता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
