इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान, कभी नहीं होगी परेशानी
इलेक्ट्रिक स्कूटरों (Electric Bike) की ज्यादा मौजूदगी के बावजूद भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है. इसकी वजह नई पीढ़ी के राइडर्स की बदलती पसंद है. साधारण दिखने…

इलेक्ट्रिक स्कूटरों (Electric Bike) की ज्यादा मौजूदगी के बावजूद भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है. इसकी वजह नई पीढ़ी के राइडर्स की बदलती पसंद है. साधारण दिखने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बीच आकर्षक डिजाइन, बिना आवाज की राइडिंग, तुरंत मिलने वाला टॉर्क और कम चलाने का खर्च, देश में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को ज्यादा खास बना रहे हैं. अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 5 बातों को जरूर ध्यान रखें.
1. रेंज और बैटरी क्षमता
रेंज वह पहला आंकड़ा होता है, जिसके बारे में हर इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Bike) खरीदने वाला पूछता है. भारत में बिकने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें फिलहाल एक बार चार्ज करने पर 90 से 200 किमी तक की दावा की गई रेंज देती हैं, जो बैटरी साइज और राइडिंग मोड पर निर्भर करती है. कभी कंपनी की बताई गई रेंज पर आंख बंद करके भरोसा न करें. सही से खुद पड़ताल करें.
2. बैटरी लाइफ और वारंटी
बैटरी के बारे में बता करें, क्योंकि यही बैटरी की उम्र और EV की परफॉर्मेंस तय करती है. आजकल ज्यादातर EVs में पुराने लेड-एसिड की जगह लिथियम-आयन बैटरी पैक आते हैं. लिथियम-आयन बैटरियां हल्की होती हैं और ज्यादा एनर्जी स्टोर करती हैं. ये तेज एक्सीलरेशन और बार-बार चार्ज करने के लिए बेहतर होती हैं, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए जरूरी है. साथ ही बैटरी पर मिलने वाली वारंटी भी जरूर देखें.
3. चार्जिंग टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर
आमतौर पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को घर या ऑफिस में 15A सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है, लेकिन इसमें ज्यादा समय लगता है. ऐसे में जब समय कम हो, तो फास्ट चार्जिंग बहुत काम आती है. इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते समय देखें कि उसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा है या नहीं. इसके अलावा, अपने इलाके में पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता भी जरूर जांचें.
4. ब्रांड की मौजूदगी और भरोसेमंद होना
सही ब्रांड चुनना अच्छा सौदा करने के लिए बहुत जरूरी है. इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) खरीदते समय ऐसे भरोसेमंद ब्रांड को चुनें, जो भविष्य में भी टिके रहने वाला हो और जिसकी देशभर में अच्छी सेल्स और सर्विस नेटवर्क मौजूद हो. आप ऐसा ब्रांड नहीं चाहेंगे, जिसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस कमजोर हो और जिस पर भरोसा न किया जा सके.
5. कुल खर्च का सही हिसाब
किसी भी वाहन की तरह, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Bike) खरीदते समय कुल खर्च का हिसाब जरूर लगाएं. इसमें सरकारी सब्सिडी, ओनरशिप कॉस्ट जैसी बातों को शामिल करें. वाहन की कीमत कम करने के लिए सरकारी सब्सिडी योजनाओं की जानकारी लें. इसके अलावा EVs पर मिलने वाले कम रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फायदे भी देखें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
