24 घण्टे ऑनलाइन

विवाह में हो रही है देरी, तो करें ये उपाय

कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर और मजबूत होना जातक की जीवन पर महत्वपूर्ण असर डालती है। यदि आपकी कुंडली में भी गुरु ग्रह कमजोर है, तो शादी (Marriage) में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह यदि आपकी कुंडली में…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read

कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर और मजबूत होना जातक की जीवन पर महत्वपूर्ण असर डालती है। यदि आपकी कुंडली में भी गुरु ग्रह कमजोर है, तो शादी (Marriage) में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की युति उसके विरोधी ग्रह के साथ है, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में जातक का विवाह (Marriage)  समय से नहीं हो पाता है, उसे शादी से जुड़ी कई परेशानियां आती हैं। इतना ही नहीं, इसके कारण व्यापारियों का आर्थिक हानि और रोगी का इलाज होने के बाद भी सेहत में सुधार न होने जैसे बाधाएं आती हैं।

इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको गुरु ग्रह को मजबूत करना होगा। इसके लिए आपको कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। आज हम आपको कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।



- गुरु ग्रह को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह का दिन बृहस्पतिवार माना जाता है। इस दिन गाय को भोजन कराना चाहिए।
- गुरु ग्रह पीले रंग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए जिस भी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर होता है, उसे बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए।
- गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण भगवान का विधिवत पूजन करें। इसके साथ ही जल में चने की दाल के कुछ दाने, हल्दी और गुड़ डालकर केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
- पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर नहाने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
- यदि आपको रत्न पहनने का शौक है और कुंडली में गुरु कमजोर है, तो ज्योतिषी की सलाह से पुखराज पहन सकते हैं।
- बृहस्पतिवार के दिन छोटी कन्याओं को पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।
- गुरुवार को केले के पेड़ की जड़ पीले रंग के वस्त्र में बांधकर दाहिनी भुजा में धारण करना चाहिए।
- गुरुवार के दिन साबुन, तेल आदि का प्रयोग न करें। साथ ही इस दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। इस दिन पुरुषों को हेयर कट, शेविंग भी नहीं करनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…