24 घण्टे ऑनलाइन

दुपट्टे से संवारें अपना लुक, जानें दिलचस्प तरीके

दुपट्टे (Dupatta) को अलग-अलग अंदाज में लेकर आप अपने लुक को चार चांद लगाने के साथ ही भीड़ से अलग भी नजर आ सकती हैं। कपड़ों के ब्रांड शेड्स ऑफ इंडिया में डिजाइन डायरेक्टर मनदीप ने विभिन्न प्रकार से दुपट्टा (Dupatta) लेने…

24GhanteOnline
April 25, 2026
2 min read

दुपट्टे (Dupatta) को अलग-अलग अंदाज में लेकर आप अपने लुक को चार चांद लगाने के साथ ही भीड़ से अलग भी नजर आ सकती हैं।

कपड़ों के ब्रांड शेड्स ऑफ इंडिया में डिजाइन डायरेक्टर मनदीप ने विभिन्न प्रकार से दुपट्टा (Dupatta) लेने के बारे में कुछ आसान सुझाव दिए हैं जिनहे आजमा कर आप अपनी खूबसूरती को और भी निखार सकती है।

- दुपट्टे को अपने सिर पर लपेटें. वैसे यह डिजाइन अपने आप में ही पूरा है और आपको अलग लुक देता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसके साथ माथे पर ज्‍वैलरी भी पहन सकती हैं।

- हाथ पर पारंपरिक रूप से दुपट्टा ओढ़ने की बजाय इसे अपने हाथ पर बांधकर एक एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे आप अपने पारंपरिक परिधान के साथ आधुनिकता का समावेश कर सकती हैं।

- दुपट्टा गले में लपेटने की बजाय आप इसे कंधे की ओर से दोनों तरफ सामने लटका कर ओढ़ सकती हैं. यह कैजुअल लुक हमेशा प्रभावी है।

- पार्टी में शामिल होने के दौरान आप अपने दुपट्टे को गर्दन के चारों ओर लपेट कर कैजुअल कपड़ों के साथ भी आकर्षक और क्लासी लुक पा सकती हैं।

- अगर आप सादगी से दुपट्टा लेना चाहती हैं तो पारंपरिक स्टाइल से दुपट्टा लेना ही आपके लिए बेहतर है और यह स्टाइल सदाबहार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।