24 घण्टे ऑनलाइन

शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा की खुदकुशी, उत्पीड़न के आरोप में 2 टीचर सस्पेंड,

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी ( Sharda University) में बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी ( Sharda University) में बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर किया हंगामा। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोंकझोक भी हुई।

मृतका छात्रा का नाम ज्योति बताया जा रहा है। छात्रा यूनिवर्सिटी ( Sharda University) के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में 12वीं मंज़िल पर रहती थी। उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थी।

मृतक छात्रा ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में दो प्रोफेसरों और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट के अनुसार, उसे लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में यूनिवर्सिटी ( Sharda University) के स्टॉफ के दो सदस्यों को हिरासत मे ले लिया लिया है और पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल विवि प्रशासन ने उत्पीड़न मामले में 2 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामले में विश्वविद्यालय ( Sharda University) के पीआरओ का बयान आया है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ अजीत कुमार ने कहा कि छात्रा ने सुसाइड किया है। हम परिवार के साथ खड़े हैं।

फिलहाल 2 टीचर को सस्पेंड किया गया है। एक कमेटी भी बनाई गई है जांच के लिए। कमेटी की रिपोर्ट के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कार्रवाई होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें