24 घण्टे ऑनलाइन

कई परेशानियों का कारण बनता है बाथरूम, इन बातों का रखें ध्यान

अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों पर अनायास ही विपदाओं का साया बना रहता हैं और जीवन में आए दिन लगातार कई परेशानियां सामने आती रहती हैं। ऐसे में आपको अपने बाथरूम (bathroom) पर ध्यान देने की जरूरत हैं जिसमें उपस्थित…

24GhanteOnline
March 3, 2026
3 min read

अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों पर अनायास ही विपदाओं का साया बना रहता हैं और जीवन में आए दिन लगातार कई परेशानियां सामने आती रहती हैं। ऐसे में आपको अपने बाथरूम (bathroom) पर ध्यान देने की जरूरत हैं जिसमें उपस्थित वास्तुदोष कई परेशानियों का कारण बनते हैं।

जी हां, बाथरूम (Bathroom) से जुड़ी वास्तु की गलतियां नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए घर की सुख-समृद्धि में बाधक बनती हैं। ऐसे में आज हम आपको बाथरूम से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर अपने जीवन में आ रही इन बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती हैं और सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं बाथरूम से जुड़े इन वास्तु टिप्स के बारे में...

- बाथरूम के दरवाजे को हमेशा बंद करके रखना चाहिए। बाथरूम का दरवाजा यदि खुला रहता है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती हैं। जिससे आपके करियर में अवरोध पैदा होता है।

- बाथरूम का नल टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। यदि नल से पानी टपकता रहता है तो इससे घर में धन की हानि होती है। बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। कार्य हो जाने के पश्चात बाथरूम के पानी को सुखा देना चाहिए।

- बाथरूम घर के उत्तर या उत्तर-पश्चिम कोने में होना चाहिए। कभी भी बाथरूम दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न बनवाएं।

- वास्तु के अनुसार किचन के सामने या फिर बगल में बाथरूम नहीं होना चाहिए। टॉयलट सीट पश्चिम में या उत्तर-पश्चिम में होनी चाहिए।

- बाथरूम में उत्तर या पूर्वी दीवार पर मिरर लगाएं और उसका आकार चौकोर या आयताकार हो। गोलाकार या अंडाकार मिरर वास्तु के हिसाब से अच्‍छा नहीं माना जाता है।

- इलेक्ट्रिक से जुड़े सामान जैसे स्विच बोर्ड, गीजर, फैन इत्यादि दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं।

- बाथरूम में हमेशा हल्‍के रंग के टाइल्स लगाना चाहिए या हल्के रंग का ही पेंट करवाएं।

- बाथरूम में खिड़की का होना जरूरी है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाए। खिड़की पूर्व, उत्तर या पश्चिम की ओर खुलनी चाहिए इस बात का भी ध्यान रखें।

- बाथरूम में पानी की बाल्टी या फिर टब को हमेशा भरकर रखना चाहिए। यदि बाल्टी खाली है, तो उसे पलटकर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- बाथरूम के वास्तु में नीले रंग का बहुत महत्व है। नीला रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी एवं मग रखना चाहिए।

- घर में बाथरूम के दरवाजे के सामने कभी भी आइना नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…