24 घण्टे ऑनलाइन

अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का कैलेंडर

दशहरा से लेकर दिवाली तक कई बड़े त्योहार अक्टूबर (October) में पड़ रहे हैं, इसलिए बैंक बंद रहने वाले दिनों की संख्या काफी बढ़ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अक्टूबर में पूरे देश में बैंक कुल 21 दिन बंद (Bank…

24GhanteOnline
September 28, 2025
3 min read

दशहरा से लेकर दिवाली तक कई बड़े त्योहार अक्टूबर (October) में पड़ रहे हैं, इसलिए बैंक बंद रहने वाले दिनों की संख्या काफी बढ़ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अक्टूबर में पूरे देश में बैंक कुल 21 दिन बंद (Bank Closed) रहेंगे। अगर आप बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो पहले इस कैलेंडर को ध्यान से देख लें, ताकि आपको किसी भी तरह कि असुविधा न हो।

अक्टूबर 2025 की बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) का कैलेंडर


अक्टूबर की शुरुआत ही त्योहार से ही हो रही है। 1 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा और दुर्गा पूजा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे प्रमुख राज्यों में यह छुट्टी लागू होगी।

2 अक्टूबर को पूरे देश में महात्मा गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे, जो कि राष्ट्रीय अवकाश है। इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में दशहरा और दुर्गा पूजा के चलते छुट्टियां रहेंगी।

सप्ताहांतों को भी बैंक बंद (Bank Closed) रहता है, इसलिए हर रविवार (5, 12, 19, 26 अक्टूबर) और दूसरे-चौथे शनिवार (11, 25 अक्टूबर) को भी बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा, 7 अक्टूबर को दिल्ली, पंजाब, ओडिशा में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी।



















































































































तारीख अवकाश अवकाश वाले राज्य
1 अक्टूबर विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा, दुर्गा पूजा दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु
2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश) पूरे भारत में
3 अक्टूबर दशहरा / दुर्गा पूजा असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
4 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दशैन) सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम
5 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) पूरे भारत में
6 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा ओडिशा, पश्चिम बंगाल
7 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा दिल्ली, पंजाब, ओडिशा
10 अक्टूबर करवा चौथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा
11 अक्टूबर दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) पूरे भारत में
12 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) पूरे भारत में
18 अक्टूबर काति बिहू असम
19 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) पूरे भारत में
20 अक्टूबर दीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा) महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
21 अक्टूबर दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान
22 अक्टूबर बली प्रतिपदा, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान
23 अक्टूबर भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीया, Ningol Chakkouba उत्तर प्रदेश, मणिपुर, बिहार
25 अक्टूबर चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) पूरे भारत में
26 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) पूरे भारत में
27 अक्टूबर छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश
28 अक्टूबर छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती गुजरात


10 अक्टूबर को करवा चौथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बैंक बंद (Bank Closed) रहने का कारण बनेगा। दिवाली के समय अक्टूबर में सबसे ज्यादा छुट्टियां आती हैं। 20 अक्टूबर को महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में नरक चतुर्दशी या काली पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर को दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के चलते दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छुट्टियां रहेंगी। 22 अक्टूबर को भी गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बली प्रतिपदा, विक्रम संवत नया साल और लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे।

भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती जैसे त्यौहार 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, बिहार में छुट्टियां लेकर आएंगे। 27 और 28 अक्टूबर को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के चलते बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे। वहीं 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…