24 घण्टे ऑनलाइन

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से महीने की आखिरी हफ्ते में ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी…

24GhanteOnline
September 26, 2026
2 min read
बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से महीने की आखिरी हफ्ते में ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटा लेने की सलाह दी है, ताकि उन्हें परेशानी न हो।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण आज बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी होने के बावजूद बैंक खुलेंगे। ऐसे में 28 से लेकर 30 सितंबर तक लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा।

इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) सहित कुछ अन्य पुराने निजी बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम हड़ताल से पहले ही निपटा लेने की सलाह दे रहे है, ताकि उन्हें परेशानी न हो। एसबीआई ने भेजे अपने मैसेज में लिखा है कि एसबीआई की शाखाएं 27 सितंबर को खुली रहेंगी। अपनी बैंकिंग ज़रूरतों के लिए किसी भी शाखा में जाए।

उल्लेखनीय है कि, बैंक यूनियनों की ओर से पांच दिन (बैंकिंग वर्किंग) कामकाज दिवस को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंकों की तीन दिन की हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। जिन ग्राहकों को शाखा में जाकर बैंकिंग से जुड़े काम कराने हैं, उन्हें परेशानी हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…