इस हफ्ते इतने बंद रहेगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट
अगर आप इस हफ्ते (25 से 31 अगस्त 2025) बैंक (Bank) से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इस हफ्ते के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की…
अगर आप इस हफ्ते (25 से 31 अगस्त 2025) बैंक (Bank) से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इस हफ्ते के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की सूची जारी की है। अलग-अलग राज्यों में त्योहार और क्षेत्रीय आयोजनों है, तो कहीं स्थानीय परंपराओं की वजह से बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे।
ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम करना है जैसे चेक जमा करना, नकद जमा या निकासी या किसी शाखा से संबंधित सेवा लेनी है तो आपके लिए पहले बैंक की छुट्टी की लिस्ट देख लेना जरूरी है, जिससे किसी तरह की परेशानी ना हो। आइए जानते हैं इस बीच आपके राज्य में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Closed) ?
25 अगस्त (सोमवार) गुवाहाटी (असम) में बैंक श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के मौके पर बंद रहेंगे।
27 अगस्त (बुधवार) इस दिन देश के कई राज्यों में गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, और वरसिद्धि विनायक व्रत जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इस कारण कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश के कुछ शहर शामिल हैं।
28 अगस्त (गुरुवार) भुवनेश्वर और पणजी में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन और नुआखाई के कारण बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त (रविवार) इस दिन देश में सभी बैंक रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।
बैंक बंद (Bank Closed) हैं तो भी ये सेवाएं मिलेंगी
छुट्टियों के दिन बैंक तो बंद रहेंगे लेकिन आपके कुछ लेन-देन में बाधा नहीं होगी। इस लिए घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग से लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम से कैश निकाल सकते हैं और क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पेमेंट जारी रहेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
