24 घण्टे ऑनलाइन

10 दिन बाद इन मोबाइल नंबरों पर बंद हो जाएंगी बैंकिंग और UPI सर्विस, कहीं आपका...

नई दिल्ली। अगर आप Google Pay, PhonePe, Paytm के जरिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। आगामी 1 अप्रैल 2025 से बैंक और UPI सेवाओं में एक अहम बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया…

24GhanteOnline
March 19, 2025
2 min read

नई दिल्ली। अगर आप Google Pay, PhonePe, Paytm के जरिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। आगामी 1 अप्रैल 2025 से बैंक और UPI सेवाओं में एक अहम बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बैंकों और UPI ऐप्स को निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2025 तक उन मोबाइल नंबरों को हटा दिया जाए जो लंबे समय से इनएक्टिव हैं।

इनएक्टिव नंबरों को हटाने का निर्देश


इसका मकसद इनएक्टिव या रीसाइकिल किए गए नंबरों से होने वाली दिक्कतों को खत्म करना है, जो ट्रांजेक्शन में रुकावट डाल सकते हैं। अगर कोई मोबाइल नंबर 90 दिन तक वॉयस कॉल, SMS या डेटा के लिए इस्तेमाल नहीं होता, तो इसे इनएक्टिव माना जाता है। ऐसे नंबरों को किसी दूसरे यूज़र के नाम रजिस्टर्ड कर दिया जाता है। अगर आपका बैंक अकाउंट या UPI ऐप किसी इनएक्टिव नंबर से जुड़ा हुआ है, तो भविष्य में आपके लेन-देन में समस्या आ सकती है।

1 अप्रैल से होगा प्रभावी


यह बदलाव 1 अप्रैल से प्रभावी होगा, और उसके बाद बैंक या UPI ऐप्स उन नंबरों को अपने सिस्टम से हटा देंगे जो इनएक्टिव होंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक अकाउंट या UPI आईडी एक्टिव रहे, तो आपको अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज करना होगा।

नए नियम के अनुसार, UPI ऐप को अब UPI ID से मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करने से पहले यूजर्स की सहमति लेनी होगी। पहले, यह बिना किसी स्वीकृति के अपने आप हो जाता था।

तुरंत रिचार्ज करें फोन नंबर


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने चेतावनी दी है कि इनएक्टिव नंबरों के जरिए धोखाधड़ी हो सकती है, क्योंकि स्कैमर्स किसी बैंक खातों तक पहुंच बनाने के लिए पुराने इनएक्टिव नंबरों का इस्तेमाल करते हैं। NPCI ने यह भी अनिवार्य किया है कि बैंक और UPI ऐप्स हर हफ्ते अपने सिस्टम में अपडेट करें और इनएक्टिव नंबरों की लिस्ट को हटाएं। इसलिए, अगर आपके बैंक अकाउंट या UPI आईडी से जुड़े किसी भी नंबर का उपयोग लंबे समय से नहीं हुआ है, तो उसे तुरंत रिचार्ज करें और एक्टिव रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…