24 घण्टे ऑनलाइन

बांग्लादेश की सेना में होने जा रहा तख्तापलट, यह कट्टरपंथी संभालेगा कमान

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए पिछले कुछ महीने बड़े उतार चढ़ाव वाले रहे हैं। देश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बहुत सी चीजें बदल गयीं हैं। वहीं, अब तक भारत की छत्र-छाया में रहने वाला बांग्लादेश उसको ही…

24GhanteOnline
January 27, 2025
2 min read

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए पिछले कुछ महीने बड़े उतार चढ़ाव वाले रहे हैं। देश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बहुत सी चीजें बदल गयीं हैं। वहीं, अब तक भारत की छत्र-छाया में रहने वाला बांग्लादेश उसको ही आंखें दिखाने की कोशिश कर रहा हैं। इसी बीच खबर है कि बांग्लादेश में सरकार के बाद सेना में भी तख्तापलट की तैयारी चल रही है। जिसकी वजह भारत के खिलाफ सेना के मौजूद नेतृत्व की नरमी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के मौजूदा आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमां के खिलाफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद फैज-उर रहमान तख्तापलट की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर बांग्लादेश की सेना को ही नए तेवर में ढालने के प्रयास हो रहे हैं। पिछले सप्ताह जब आईएसआई के चीफ ढाका आए थे तो उनसे मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फैज-उर-रहमान ने ही किया था। फैज-उर-रहमान को कट्टर इस्लामिक विचारधारा वाले माना जाता है, जो अब बांग्लादेश की सेना के लीडरशिप के सपने देख रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, फैज-उर-रहमान का प्रयास यह है कि सेना के भीतर ही इतना समर्थन जुटा लिया जाए कि वकार-उज-जमां को हटना पड़े। इसके लिए बांग्लादेश की खुफिया एजेंसी DGFI को भी अपने पक्ष में करने की कोशिशें हो रही हैं। बता दें कि बांग्लादेश के आर्मी चीफ वकार-उज-जमां को मध्यमार्गी विचारधारा वाला सैन्य लीडर माना जाता है। वह भारत के समर्थकों में से एक रहे हैं। बांग्लादेश और भारत की सीमा पर शांति और सहयोग बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रही है।

BJP विधायक बने निर्मल अखाड़े में महामंडलेश्वर, संतों की मौजूदगी में हुआ पट्टाभिषेक


बांग्लादेश (Bangladesh) की सत्ता पर इस्लामिक ताकतों के कब्जे के बाद भी आर्मी चीफ वकार-उज-जमां अब तक सेना को कट्टरपंथी ताकतों से बचाए रखने में सफल रहे हैं, लेकिन अब उनको ही हटाने की तैयारी चल रही है। माना जाता है कि वकार-उज-जमां ने ही शेख हसीना को बांग्लादेश से जिंदा निकलने में मदद की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान, बांग्लादेश के कट्टरपंथियों के साथ मिलकर भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि आईएसआई के कुछ अधिकारी ढाका यात्रा के दौरान भारत से लगती सीमा को भी देखने पहुंचे थे। इसे भारत की सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…