24 घण्टे ऑनलाइन

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

बालों (Hair) में रूखापन, डैंड्रफ या फिर झड़ना एक आम परेशानी बन गई है। ऐसे में हेयर मास्क का इस्तेमाल बेहद कारगर उपाय है। हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों की स्थिति को बेहतर किया जाता है। वहीं हेयर मास्क के लिए कई घरेलू…

24GhanteOnline
July 20, 2026
4 min read
बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

बालों (Hair) में रूखापन, डैंड्रफ या फिर झड़ना एक आम परेशानी बन गई है। ऐसे में हेयर मास्क का इस्तेमाल बेहद कारगर उपाय है। हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों की स्थिति को बेहतर किया जाता है। वहीं हेयर मास्क के लिए कई घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, किसी एक इंग्रेडिएंट की बात की जाए तो केले (Banana) से बेस्ट कुछ भी नहीं। दरअसल, केले अपने मॉइश्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह बालों को पर्याप्त हाइड्रेशन भी प्रदान करता है। केला पोटेशियम, विटामिन बी-6, विटामिन सी, मैग्नीशियम, और प्रोटीन से भरपूर है। ये सभी पोषक तत्व बालों को पोषण देकर इन्हें सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। तो चलिए जानते है केले (Banana) से बने कुछ घरेलू हेयर मास्क (Hair Mask) की रेसिपी के बारे में जिनकी मदद से बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है...

​केला और शहद का हेयर मास्क (Hair Mask)

अगर आपके बालों में ड्रायनेस आ गई है या बाल कमजोर हो गए है तो आपको केला और शहद का हेयर मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर पैक बनाने के लिए दो पके केले और दो बड़ा चम्मच शहद लें। केलों को अच्छी तरह से मसलकर इसमें शहद मिलाएं और इतना फेटें ताकि इसमें कोई गुठली ना रह जाए। इस मिश्रण को थोड़े नम बालों पर लगाएं और शॉवर कैप से ढंक दें। आधे घंटे बाद इसे धो लें।

​केला, पपीता और शहद

बालों की शाइन दोबारा पाने के लिए आप प्रोटीन से भरपूर केला, पपीता, और शहद से तैयार हेयर मास्क बना कर बालों में लगा सकते है। हेयर पैक बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें और इसे दरदरा मैश कर लें। इसमें 4-5 क्यूब पके हुए पपीते के डालें और गूदे के साथ मैश करें। इसमें दो चम्मच शहद डालें और इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर स्मूदी बना लें। इसे पूरे बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें। अब बालों को कैप से कवर कर लें। थोड़ी देर बाद बालों को गुनगुने पानी से धोकर बाद में शैंपू कर लें।

​केला और नारियल के दूध से बना हेयर मास्क (Hair Mask)

बालों के डीप कंडिशनिंग के लिए केले और नारियल के दूध से बना हेयर मास्क लगा सकते है। हेयर पैक बनाने के लिए 2 पके केलों को आधा कप ताजा नारियल के दूध के साथ मिलाएं। आप चाहें, तो इसमें शहद की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। इस हेयर मास्क को हल्के गीले बालों पर लगाकर जड़ों की धीरे-धीरे मालिश करें। आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही रहने दें और किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

​केला, दही, और शहद का हेयर मास्क (Hair Mask)

रूखे और बेजान बालों में केला नमी ला देता है। वहीं दही बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। शहद भी एक नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इन तीनों सामग्री से बना हेयर मास्क डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हुए बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए बेस्ट है। हेयर पैक बनाने के लिए एक पके हुए केले को मैश कर लें। इसमें 4-5 चम्मच दही और 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। चिकना होने तक इन तीनों सामग्री को अच्छे से ब्लेंड कर ले। अब इस तैयार मास्क को अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। इस हेयर मास्क को 25-30 मिनट तक बालों पर लगे रहने दे और फिर शैंपू से धो लें।

केला, अंडा, और शहद का हेयर मास्क (Hair Mask)

अंडे में मौजूद प्रोटीन को बालों के विकास में तेजी लाने के लिए जाना जाता है। केला, अंडा, और शहद को मिलाकर बना ये हेयर मास्क सूखे बालों के लिए मॉइश्चराइजेशन का काम करता है। मास्क बनाने के लिए दो पके हुए केले लें और इसमें एक अंडा डाल दें। दो चम्मच शहद डालें और चिकना करने के लिए इस मिश्रण को बीट करें। हर किसी को अंडे की स्मेल पसंद नहीं होती, ऐसे में खुशबू के लिए लैवेंडर, संतरा या नींबू का तेल मिलाएं। अब ब्रश का इस्तेमाल करके लंबाई में इसे बालों पर अप्लाई करें। 20 मिनट के लिए इसे रहने दें और फिर शैंपू से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।