24 घण्टे ऑनलाइन

इनको करें चेहरे पर अप्लाई, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरुरत

कभी बारिश तो कभी तेज धूप इस तरह के बदलते मौसम में स्किन से संबंधित कई तरह की दिक्कतें होना बेहद आम बात है। खुजली, दानें और चिपचिपापन , मुहांसों जिससे चेहरे की रंगत खो जाती है। ऐसे में बार बार पार्लर जाना हर किसी के बस…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read

कभी बारिश तो कभी तेज धूप इस तरह के बदलते मौसम में स्किन से संबंधित कई तरह की दिक्कतें होना बेहद आम बात है। खुजली, दानें और चिपचिपापन , मुहांसों जिससे चेहरे की रंगत खो जाती है। ऐसे में बार बार पार्लर जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को घर में मौजूद चीजों से छुटकारा पा सकती है।

जैसे केले और शहद का फेसपैक (Banana Face Pack ) चेहरे की कई समस्याओं से निजात तो दिलाता ही है खो चुकी चमक को भी लौटाता है। इसके लिए एक केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें दो चम्मच दही मिक्स कर लें। केले और दही को अच्छी तरह से मिक्स करके इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। जब फेसपैक सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।

इसके अलावा आप केला और बेसन का फेसपैक (Banana Face Pack )भी लगा सकती है। इसके लिए पके केले को मैश करके इसमें दो चम्मच बेसन मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगा लें। फेसपैक सूख जाए तो इसे धो लें। इस फेसपैक से चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है और निखार आता है।

अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार के दाने या मुहासें है तो आप केले और नीम का फेसपैक इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक पके केले को मैश करके इसमें दस नीम की पत्तियों को अच्छे से पीसकर मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगा लें। करीब आधा घंटे के बाद इस फेसपैक को ठंडे पानी से धो लें।

इसके अलावा आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती है। पके केले के छिलके को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर रगड़ने से निखार और चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही यह स्किन को एक्सफोलिएट करते हुए डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।