GEN-Z के सामने झुकी सरकार, सोशल मीडिया से हटाया बैन
नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के कई शहरों में युवाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। सड़कों पर उतरे लाखों युवा भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए बैन का विरोध कर रहे थे। लेकिन, सरकार…
नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के कई शहरों में युवाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। सड़कों पर उतरे लाखों युवा भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए बैन का विरोध कर रहे थे। लेकिन, सरकार को हिंसक प्रदर्शनों के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से बैन हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह बैन 4 सितंबर से लगाया गया था।
दरअसल, नेपाल में सोमवार को हुए जोरदार प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नेपाली संसद परिसर में घुसकर विरोध जताया। इस दौरान उनकी सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़प भी हुई। राजधानी में हालात इतने बेकाबू हो गए कि काठमांडू में कर्फ्यू लगाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर बैन के अलावा सरकार पर संस्थागत भ्रष्टाचार और देश में बढ़ती बेरोजगारी को नियंत्रित करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। इन विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 20 लोगों की जान चली गयी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ने कैबिनेट की एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में सोशल मीडिया (Social Media) साइटों पर बैन लगाने का फैसला वापस ले लिया गया। नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने इसके बारे में जानकारी दी। गुरुंग ने बताया कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को काठमांडू के मध्य में संसद के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने वाले ‘GEN-Z’ समूह की मांगों के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश दिया है।
गुरुंग ने कहा, “देशव्यापी GEN-Z आंदोलन में अराजक और प्रतिक्रियावादी तत्व शामिल हो गए थे। GEN-Z आंदोलन की मांगें भ्रष्टाचार की जांच और प्रतिबंधित इंटरनेट मीडिया की बहाली थी, लेकिन सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई, इसके बाद कई दुखद घटनाएं हुईं।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
