24 घण्टे ऑनलाइन

बांके बिहारी मंदिर के इस खास जगह से दर्शन पर लगी रोक, विरोध में गोस्वामी समाज

मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) को लेकर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने भक्तों की सुरक्षा के लिए जगमोहन में सीढ़ियां चढ़ने और दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इससे अब भक्त यहां से खड़े होकर दर्शन नहीं कर…

24GhanteOnline
November 22, 2025
2 min read

मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) को लेकर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने भक्तों की सुरक्षा के लिए जगमोहन में सीढ़ियां चढ़ने और दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इससे अब भक्त यहां से खड़े होकर दर्शन नहीं कर पाएंगे। कमेटी भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इस आदेश से गोस्वामी समाज में काफी गुस्सा है।

ठाकुर बांके बिहारी (Banke Bihari Temple) हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक 20 नवंबर को हुई थी। इसके बाद 21 नवंबर को कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य निरीक्षण करने के लिए बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने देखा मंदिर के जगमोहन से पुरुष, महिला और बच्चे न सिर्फ सीढ़ियों पर खड़े होकर दर्शन कर रहे थे, बल्कि जगमोहन में लगे वेरीकेट पर लटककार छोटे बच्चों को दर्शन करवा रहे थे। जिससे न सिर्फ व्यवस्था खराब हो रही थी। साथ ही अप्रिय घटना के प्रबल संभावना भी बन रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने जगमोहन से दर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी।

उन्होंने अपने आदेश में कहा कि 22 नवंबर से जगमोहन में भक्तों की एंट्री पर बैन रहेगा। कोई भी भक्त यहां से दर्शन नहीं करेगा। इसी के साथ भक्त चंदन स्थान की तरफ भी नहीं जा सकेंगे। ठाकुर बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के अंदर गणेश मंदिर में लगा ताला खोल दिया गया है।

हालांकि, गणेश मंदिर में कोई भी सेवादार तैनात नहीं होगा। यहां सिर्फ दान पत्र ही रख जाएगा। गोस्वामी समाज ने हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के आदेश को गलत बताते हुए इसे मनमानी बताया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।