24 घण्टे ऑनलाइन

एकदम नए लुक में आई ये फेमस बाइक, खूबसूरती पर हो जाएंगे फिदा

बजाज ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक Pulsar 150 (Bajaj Pulsar) को अपडेट कर दिया है. भारतीय बाजार में लंबे वक्त से लोकप्रिय मोटरसाइकिल Pulsar 150 के डिजाइन और फीचर्स में हल्के बदलाव किए गए हैं.यह मोटरसाइकिल अब कुल 4 अलग-अलग…

24GhanteOnline
December 25, 2025
2 min read

बजाज ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक Pulsar 150 (Bajaj Pulsar) को अपडेट कर दिया है. भारतीय बाजार में लंबे वक्त से लोकप्रिय मोटरसाइकिल Pulsar 150 के डिजाइन और फीचर्स में हल्के बदलाव किए गए हैं.यह मोटरसाइकिल अब कुल 4 अलग-अलग वैरिएंट में आएगी. अपडेट मॉडल को ₹108,772 की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो अपर मॉडल के लिए ₹115,481 एक्स शोरूम तक जाती है.

यह अपडेट कंपनी के 2026 मॉडल (MY2026) रेंज को पेश करने हिस्सा है. बजाज पल्सर 150 एक दमदार 150 cc इंजन वाली मोटरसाइकिल है, जो दिखने में साधारण है लेकिन परफॉरमेंस में स्पोर्ट्स बाइक जैसी है. इन नए बदलावों के साथ, अब यह बाइक और भी ज्यादा आकर्षक हो जाएगी.

बदल गया डिजाइन


बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar) का साइज पुराने मॉडल जैसा ही है. यह अपने पुराने मस्कुलर डिजाइन को बरकरार रखती है. इसमें बड़ा बदलाव नए कलर और नए ग्राफिक्स के रूप में किया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसमें लगी LED हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स हैं. इनसे न केवल बाइक ज्यादा सुंदर दिखती है, बल्कि रात में सड़क पर रोशनी भी बेहतर मिलेगी. बाइक के ब्रेक और सस्पेंशन पहले जैसे ही हैं. इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स और आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं.

इंजन में कोई बदलाव नहीं


बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar) के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 149.5 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जिसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यह इंजन 13.8 bhp की पावर और 13.25 Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह बाइक 45-50 kmpl तक का माइलेज देती है. अपने सेगमेंट में पल्सर 150 का मुकाबला Honda CB Unicorn 150 और TVS Apache RTR 160 जैसी अन्य 150cc कम्यूटर बाइक्स से है.

कई सालों से बिक रही बाइक


बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar) एक स्ट्रीट बाइक है जो 5 वेरिएंट और 7 रंगों में उपलब्ध है. यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 150cc कम्यूटर बाइक्स में से एक है. काफी पुरानी होने के बावजूद, अपने दमदार लुक, अच्छे माइलेज और किफायती कीमत की वजह से यह बाइक बाजार में बहुत मशहूर है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…