24 घण्टे ऑनलाइन

Bajaj Chetak 3001 vs TVS iQube: शहर में कौन सा EV ज्यादा दमदार?

Bajaj Chetak 3001 vs TVS iQube: शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और पेट्रोल के लगातार महंगे होते दामों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लोगों की पहली पसंद बना दिया है. कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हों या रोज ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स…

24GhanteOnline
November 16, 2025
2 min read

Bajaj Chetak 3001 vs TVS iQube: शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और पेट्रोल के लगातार महंगे होते दामों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लोगों की पहली पसंद बना दिया है. कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हों या रोज ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स सबसे एक ऐसा स्कूटर चाहिए जो किफायती हो, कम मेंटेनेंस ले और आराम से लंबी दूरी तय कर सके. इसी सेगमेंट में बजाज चेतक 3001 और TVS iQube 2.2 kWh दो लोकप्रिय नाम हैं. अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन दोनों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.

Bajaj Chetak 3001 vs TVS iQube: कीमत


अगर बजट आपकी पहली प्राथमिकता है तो यहां TVS iQube थोड़ा आगे निकल जाता है. Bajaj Chetak 3001 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹99,990 रुपए है. TVS iQube की कीमत: लगभग ₹94,434 है.
कीमत में करीब 5 हजार रुपए का अंतर है. ऐसे में कम बजट वाले खरीदारों के लिए iQube ज्यादा आकर्षक ऑप्शन है. इसके अलावा कुछ राज्यों में ईवी सब्सिडी भी मिलती है, जिससे कुल कीमत और कम हो सकती है.

रेंज और बैटरी लंबी दूरी या रोजमर्रा का सफर?


इलेक्ट्रिक स्कूटर की असली ताकत उसकी बैटरी और रेंज होती है. Bajaj Chetak 3001 में 3.2 kWh की बैटरी है जिसकी रेंज (एक बार फुल चार्ज पर) 127 किमी है और इसका चार्जिंग टाइम 3.5 घंटे है. TVS iQube में 2.2 kWh की बैटरी है जिसकी रेंज 100 किमी है और इसकी चार्जिंग टाइमिंग 2.5 घंटे है.

अगर आप रोज लंबा सफर तय करते हैं या वीकेंड पर शहर से बाहर घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो Chetak की ज्यादा रेंज आपके लिए उपयोगी साबित होगी. वहीं, iQube की कम चार्जिंग टाइमिंग इसे शहर के छोटे-छोटे सफरों के लिए बेहतरीन बनाती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी किसमें है ज्यादा स्मार्टनेस?


Bajaj Chetak 3001 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, OTA अपडेट सपोर्ट,IP67 रेटेड वॉटरप्रूफ बैटरी,रिवर्स मोड,क्लासिक, प्रीमियम और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलता है. वहीं, TVS iQube में फीचर्स के तौर पर- बड़ी TFT स्क्रीन, नेविगेशन असिस्ट,कॉल और मैसेज अलर्ट,राइड स्टैट्स ट्रैकिंग,USB चार्जर,मॉडर्न और टेक-फोकस्ड डिज़ाइन मिलता है.
अगर आप स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टेड अनुभव पसंद करते हैं, तो iQube ज्यादा आकर्षक लगेगा. वहीं, क्लासिक डिजाइन और मजबूती चाहने वालों के लिए Chetak बेहतर ऑप्शन है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…