24 घण्टे ऑनलाइन

बैसाखी कब है, जानें इसका धार्मिक महत्व

बैसाखी (Baisakhi) का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को सिख समुदाय के लोग नए साल के रूप में मनाते हैं। पंजाब में इस पर्व की रौनक कुछ अलग ही देखने को मिलती है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

बैसाखी (Baisakhi) का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को सिख समुदाय के लोग नए साल के रूप में मनाते हैं। पंजाब में इस पर्व की रौनक कुछ अलग ही देखने को मिलती है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इस पर्व वाले दिन मेष संक्रांति भी मनाई जाती है। इसे खुशहाली और समृद्धि का पर्व कहा जाता है। कहते हैं बैसाखी के दिन ही सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

बैसाखी (Baisakhi) कब है?


बैसाखी का पर्व हर साल मेष संक्रांति के अवसर पर मनाया जाता है। इस साल यह पर्व सोमवार, 14 अप्रैल को मनाया जाएगा।

बैसाखी (Baisakhi) का सांस्कृतिक महत्व


बैसाखी (Baisakhi) का पर्व विशेष रूप से नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। यह पर्व उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लोग इसे बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। वहीं भारत के कुछ कई हिस्सों में इस पर्व को नए साल यानी सौर नव वर्ष के रूप में माना जाता है।

बैसाखी (Baisakhi) का धार्मिक महत्व


सिख धर्म में बैसाखी (Baisakhi) का खास महत्व है। कहते हैं कि इस दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है।

कहते हैं इस दिन गुरु गोबिंद सिंह ने सभी जातियों के बीच के भेदभाव को समाप्त कर दिया था। इस अवसर पर सिख गुरुद्वारों को सजाया जाता है, विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं और नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…