24 घण्टे ऑनलाइन

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

पश्चिम चंपारण: जिले में कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास पटरी टूटी हुई थी। जब बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस (Bagaha-Patliputra Intercity Express) नरकटियागंजबेतिया रेलखंड पर अचानक टूटी पटरी से गुजरने लगी। लोको पायलट की…

24GhanteOnline
February 28, 2026
2 min read
टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

पश्चिम चंपारण: जिले में कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास पटरी टूटी हुई थी। जब बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस (Bagaha-Patliputra Intercity Express) नरकटियागंजबेतिया रेलखंड पर अचानक टूटी पटरी से गुजरने लगी। लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। दरअसल, लोको पायलट को अचानक तेज झटके महसूस हुए तो ट्रेन रोक दी और नीचे उतरकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद मौके पर कई अधिकारी पहुंचे और ट्रैक को सही कराया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन (Bagaha-Patliputra Intercity Express) कुमारबाग रेलवे स्टेशन से बेतिया की ओर रवाना हुई ही थी कि एक से दो कोच गुजरने के बाद लोको पायलट को तेज झटका महसूस हुआ। शक होने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, इसके बपाद नीचे उतरकर जांच करने पर ट्रैक टूटा हुआ पाया गया। जिसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया।

ट्रैक टूटा होने की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी और PWI स्टाफ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रेन के गार्ड ने बताया कि अगर समय रहते ड्राइवर झटके को गंभीरता से नहीं लेते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल ट्रैक की मरम्मत कर दी गई है, लेकिन जिस तरह से पटरी टूटी मिली उसने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…