24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के जबरदस्त दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों…

24GhanteOnline
September 9, 2026
4 min read
शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

घरेलू शेयर बाजार (Stock Market)  में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के जबरदस्त दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। सेंसेक्स 75,000 अंक के स्तर से भी नीचे लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 23,400 अंक के स्तर से नीचे फिसल गया। हालांकि खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर दोनों सूचकांकों को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ सका। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 361.36 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,216.22 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले मिनट में ही यह सूचकांक 600 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ 74,968.99 अंक के स्तर पर आ गया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में यह सूचकांक उछल कर 75,220.88 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा।

इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी दोबारा बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 600.38 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूट कर 74,977.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 113.05 अंक यानी 0.48 प्रतिशत फिसल कर 23,522.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही जबरदस्त बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक 150 अंक से अधिक लुढ़क कर 23,468.45 अंक के स्तर पर आ गया। इस जबरदस्त गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में निफ्टी उछल कर 23,536.50 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 149.30 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,485.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,878 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,237 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,641 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से मैक्स हेल्थकेयर, अदानी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर 4.23 प्रतिशत से लेकर 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टीसीएस के शेयर 3.60 प्रतिशत से लेकर 2.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 555.23 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,577.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 144.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,635.10 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…