बुरे व डरावने स्वप्न करते है परेशान, तो करें ये उपाय
क्या आपको नींद लगते ही बुरे और डरावने स्वप्न (Dreams) आने लगते हैं, जिस कारण नींद ही नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है। अगर आपके या आपके किसी अपने के साथ ऐसा हो रहा है तो केवल एक बार कर लें ये छोटा सा आसान उपाय। इस…
क्या आपको नींद लगते ही बुरे और डरावने स्वप्न (Dreams) आने लगते हैं, जिस कारण नींद ही नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है। अगर आपके या आपके किसी अपने के साथ ऐसा हो रहा है तो केवल एक बार कर लें ये छोटा सा आसान उपाय। इस उपाय के प्रभाव से जीवन भर बूरे और डरावने स्वप्न नहीं आएंगे।
व्यक्ति का मन कभी-कभी किसी अप्रिय घटना से इतना क्षुब्ध हो जाता है कि न तो नींद ही ठीक से आती है और न ही स्वप्न अच्छे आते हैं। यदि थोड़ी बहुत नींद आये भी तो बुरे व डरावने सपनों की सेना उसका पीछा नहीं छोड़ती और व्यक्ति दु:स्वप्नों से इतना तंग आ जाता है कि उसे सोने से बिस्तर पर जाने से भी डर लगता है। अगर बुरे स्वप्न और अनिद्रा को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं, सभी प्रकार के भय और बूरे स्वप्न से मुक्ति चाहते हैं तो ये उपाय जरूर करें। कुछ ही दिनों अच्छी नींद आने लगेगी।
1- अगर किसी को नींद नहीं आने की समस्या हो तो सोने से पहले हाथ-पैर धोकर बिस्तर पर बैठ जाये एवं इस मंत्र का मन ही मन 11 बार जप या उच्चारण करने के बाद सो जाये । ऐसा करते ही समस्या दूर हो जायेगी। इस प्रयोग को नियमित करें।
मंत्र
अगस्तिर्माधवश्चैव मुचुकुन्दो महाबल :।
कपिलो मुनिरास्तीक: पंचैते सुखशायिन:।।
2- आद्य शक्ति मां दुर्गा का एक रूप निद्रा यानी की योगनिद्रा भी है। इसलिए सोन से पहले हाथ-पैर धोकर बिस्तर को साफ करके बैठ जाये एवं दुर्गा सप्तशती के इस मन्त्र को 7 या 21 बार पढ़े औऱ फिर सो जाये। कुछ ही दिनों में समस्या खत्म हो जायेगी।
मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
3- यजुर्वेद के इस मंत्र का 11 बार जप सोने से पहले लेटकर करें
मंत्र
‘ॐ विश्वानि देव सवितु: दुरितानि परा सुव यद् भद्रं तन्न आ सुव।।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
