24 घण्टे ऑनलाइन

अश्लील डांस मामले में भाजपा नेता पर एक्शन, बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने किया निष्कासित

बलिया । यूपी के बलिया जिले व चेयरमैन चीनी मिल सहकारी संघ रसड़ा बब्बन सिंह रघुवंशी (Babban Singh Raghuvanshi) को पार्टी ने बाहर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो एक बार बाला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे,…

24GhanteOnline
May 15, 2025
2 min read
अश्लील डांस मामले में भाजपा नेता पर एक्शन, बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने किया निष्कासित

बलिया । यूपी के बलिया जिले व चेयरमैन चीनी मिल सहकारी संघ रसड़ा बब्बन सिंह रघुवंशी (Babban Singh Raghuvanshi)  को पार्टी ने बाहर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो एक बार बाला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, जिसे लेकर पार्टी ने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि उनके इस बर्ताव से बलिया में पार्टी की इमेज को काफी नुकसान हुआ है।

 

रघुवंशी स्थानीय विधायक केतकी सिंह पर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने उनके खिलाफ साजिश रची है। फिलहाल भारी किरकिरी के बाद राष्ट्रीय दल ने उन्हें हटाने का फैसला किया है । बब्बन सिंह (Babban Singh Raghuvanshi) ख़ुद को मंत्री दयाशंकर सिंह का रिश्तेदार बताते हुए बांसडीह से टिकट का दावेदार बता रहे थे।

वायरल वीडियो से घिर गए थे बब्बन सिंह रघुवंशी (Babban Singh Raghuvanshi) 


इस वीडियो में किन्नर उनके सामने डांस कर रहा है और रघुवंशी को उसे अपमानित करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है, और इस पर बवाल मच गया है।

इस विवाद पर बब्बन सिंह रघुवंशी (Babban Singh Raghuvanshi) ने सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो 20 दिन पहले जब वह दुर्गीपुर के प्रधान राजेश सिंह की बरात में बिहार गए थे, तब यह वीडियो फिल्माया गया था।

अश्लील डांस को लेकर गरमाई सियासत


उन्होंने बताया कि उस वक्त किन्नर डांस कर रहे थे, और उसी दौरान यह वीडियो बना। रघुवंशी ने दावा किया कि यह सब बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह की साजिश के तहत किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केतकी सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच सामंजस्य की कमी के कारण, विधायक ने उनके खिलाफ यह साजिश रची है।

इस आरोप पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी सफाई दी और कहा कि उनका बब्बन सिंह रघुवंशी से कोई रिश्तेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले से अनभिज्ञ हैं और इसे पूरी तरह से नकारा किया। यह विवाद अब राजनीतिक गलियारों में गरमाता जा रहा है और इस बीच पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।




इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें