24 घण्टे ऑनलाइन

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बाबा बर्फानी ने दिए पहले दर्शन

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी मानी गई है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा को भगवान शिव के पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस पवित्र…

24GhanteOnline
June 12, 2025
2 min read

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी मानी गई है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा को भगवान शिव के पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग बनता है, इसलिए ही इसे बाबा बर्फानी (Baba Barfani) कहा जाता है। हर साल अमरनाथ यात्रा करने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अमरनाथ यात्रियों को इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी मिल गई है।

इस साल 2025 में अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी ने 11 जून को पहले दर्शन दिए। इस दौरान बाबा अमरनाथ की विधिपूर्वक प्रथम पूजा भी संपन्न की गई। इस पूजा और अनुष्ठान का आयोजन अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने किया। आइए जानते हैं कि अब अमरनाथ की यात्रा कब से शुरू की जाएगी।

साल 2025 के बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के पहले दर्शन


ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा अमरनाथ ने साल 2025 के पहले दर्शन दिए और इस मौके पर भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की गई। अमरनाथ यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी की बात यह है कि इस बार बाबा बर्फानी (Baba Barfani) साक्षात पूर्ण आकार में प्रकट हुए हैं।

प्रथम पूजा के दौरान अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बाबा बर्फानी को नमन कर इस पवित्र अनुष्ठान में हिस्सा लिया, जिसके साथ इस साल श्री अमरनाथ जी यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। अगस्त के दूसरे हफ्ते तक बाबा अमरनाथ में भक्तों का तांता लग जाएगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुबह और शाम के समय अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की पूजा की जाएगी।

अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी?


इस साल 2025 में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और यह पवित्र यात्रा 38 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा का समापन 9 अगस्त को हो जाएगा। पिछले साल लगभग 5 लाख श्रद्धालु ने बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन करने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, इस साल भी 5 लाख के करीब भक्त अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंच सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…