आजम खान का फिर छलका दर्द, बोले- सालों से खुशियों से हूं मरहूम....
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां (Azam Khan) रविवार को मेरठ पहुंचे, जहां एक बार फिर उनका दर्द छलक आया। आजम खां ने मीडिया से कहा कि सालों से खुशियों से महरूम हूं, पुलिस से छिपता और भागता हुआ यहां आ पहुंचा हूं।…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां (Azam Khan) रविवार को मेरठ पहुंचे, जहां एक बार फिर उनका दर्द छलक आया। आजम खां ने मीडिया से कहा कि सालों से खुशियों से महरूम हूं, पुलिस से छिपता और भागता हुआ यहां आ पहुंचा हूं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खां (Azam Khan) रविवार देर शाम मेरठ के किठौर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की, यहां उन्होंने कहा वो खुशियों में शरीक होने आए हैं क्योंकि सालों से वो ऐसी खुशियों से मरहूम हैं। वो पुलिस से बचते बचाते यहां पहुंचे हैं, पुलिस तो उनके पीछे डुगडुगी और नगाड़े बजाती फिरती है।
जेल के दिनों को याद करते हुए आजम खां (Azam Khan) ने कहा कि जब पिछली बार उनकी बेल हो रही थी ठीक उसी समय पुलिस ने उनपर नया मुकदमा कायम कर डाला, ताकि वो जेल से रिहा ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इस मुकदमे का सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बुरा माना और इसे सुप्रीम कोर्ट की तौहीन बताते हुए नाराजगी जताई थी।
आजम खां ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें विशेष कानून के आधार पर तत्काल बेल दी थी, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ उनके मुकदमे में तीन धाराओं की बढ़ोतरी कर दी गई ताकि वो जेल से बाहर नही आ सके। लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद वो फिलहाल जेल से बाहर हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
