24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार चुनाव में आजम खान की एंट्री, सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से 'चाचा' गायब

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची कर दी है। इस सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिम्पल यादव समेत सपा के वरिष्ट नेता आजम खान (Azam Khan) को भी शामिल किया गया…

24GhanteOnline
October 24, 2025
1 min read
बिहार चुनाव में आजम खान की एंट्री, सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से 'चाचा' गायब

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची कर दी है। इस सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिम्पल यादव समेत सपा के वरिष्ट नेता आजम खान (Azam Khan) को भी शामिल किया गया है। इस सूची में समाजवादी पार्टी ने कुल 20 नेताओं की सूची जारी की गई हैं। सपा की स्टार प्रचारक की सूची में शामिल होने से आजम खान को लेकर चल रही बहुत सी चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।


स्टार प्रचारकों की सूची में ये हैं शामिल


समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, आजम खान (Azam Khan) , डिम्पल यादव, अफजाल अंसारी, अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाह, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विधार्थी राजभर, लाल जी वर्मा, छोटे लाल खरवार, राजीव राय, सनातन पाण्डेय, इकरा हसन, प्रिया सरोज, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, तेज प्रताप सिंह यादव, ओम प्रकाश सिंह, काशीनाथ यादव और धर्मेन्द्र सोलंकी को शामिल किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।