24 घण्टे ऑनलाइन

आजम खान कल होंगे रिहा, 23 महीने से सीतापुर जेल में है कैद

लखनऊ। सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की रिहाई की प्रक्रिया कल सुबह से शुरू होगी। करीब 23 महीने बाद आजम खान जेल से बाहर आएंगे। बताया जा रहा है कि, जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई की सभी…

24GhanteOnline
September 22, 2025
2 min read

लखनऊ। सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की रिहाई की प्रक्रिया कल सुबह से शुरू होगी। करीब 23 महीने बाद आजम खान जेल से बाहर आएंगे। बताया जा रहा है कि, जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई की सभी प्रक्रिया को पूरी कर ली है और कल सुबह उनकी सीतापुर जेल से रिहाई हो जाएगी।

कहा जा रहा है कि, जेल से रिहा होने के बाद आजम खान (Azam Khan) सीधे रामपुर पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वहीं, आजम खान की रिहाई को लेकर जेल प्रशासन ने ​सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि उनकी रिहाई शांतिपूर्ण हो सके। वहीं, आजम खान (Azam Khan) के जेल से बाहर आने के बाद प्रदेश का राजनीतिक तापमान भी बढ़ेगा। दरअसल, आजम खान को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। ऐसे में अब रिहाई के बाद उनका अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

आजम खान (Azam Khan) पर लगे हैं कई आरोप


सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ भूमि कब्जा, सरकारी संपत्ति को हानि समेत अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं। कुछ मामलों में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत भी मिली है लेकिन कुछ मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।