छोटी गली में बड़े लोग आएंगे तो..., आजम खान ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
रामपुर: 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान (Azam Khan) से मिलने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाने वाले है। अखिलेश यादव आजम खान से मिलने आठ अक्तूबर को रामपुर पहुंचेंगे। इस बात पर आजम खान ने…
रामपुर: 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान (Azam Khan) से मिलने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाने वाले है। अखिलेश यादव आजम खान से मिलने आठ अक्तूबर को रामपुर पहुंचेंगे। इस बात पर आजम खान ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि '' बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है।''
'हम तो छोटी सी गली में रहते हैं'
आजम खान (Azam Khan) ने अखिलेश यादव के रामपुर आने की बात पर कहा कि ''हमें ये जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। हम तो छोटी सी गली में रहते हैं। यहां पर कई फीट तक पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा लगेगा।'' बता दें कि आजम खां दिल्ली से स्वास्थ्य जांच कराकर वापस लौट आए हैं। वह तीन दिन से दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद इलाज के लिए वह दिल्ली चले गए थे। वह सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे।
आजम खान (Azam Khan) समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और रामपुर से 10 बार विधायक रह चुके हैं। उन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें जमीन कब्जाने के आरोप, भ्रष्टाचार, सरकारी संपत्ति से जुड़े विवाद शामिल हैं।
हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट से उन्हें 'क्वालिटी बार भूमि कब्जा केस' में जमानत मिली, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए। यह मामला रामपुर में एक सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे से जुड़ा था, जिसमें 5 साल बाद उनका नाम दोबारा जांच में जोड़ा गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
