24 घण्टे ऑनलाइन

जेल में बंद आजम खां ने परिवार से मिलने से किया इनकार, मायूस लौटे पत्नी-बेटे

रामपुर. उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) बंद हैं। सितंबर महीने में वे जमानत पर बाहर आए थे, हालांकि 2 पैन कार्ड रखने के मामले में उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा है।…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

रामपुर. उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) बंद हैं। सितंबर महीने में वे जमानत पर बाहर आए थे, हालांकि 2 पैन कार्ड रखने के मामले में उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा है। पिछले कई दिनों से वह जेल में ही बंद हैं। उनका परिवार मुलाकात के लिए जेल पहुंचा था हालांकि उन्होंने परिवार से मिलने के लिए इनकार कर दिया है। आजम खान (Azam Khan) की पत्नी, बहन और बड़ा बेटा अदीब बिना मिले ही वापस लौट आए।

रामपुर जेल में दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पैन कार्ड मामले में सात-सात साल की सजा काट रहे सपा के कद्दावर नेता आजम खां (Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने बुधवार को अपने ही परिवार से मिलने से साफ इनकार कर दिया। इससे परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा है।

बिना मुलाकात के लौटे परिजन


बुधवार दोपहर आजम खां (Azam Khan) की पत्नी व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और बहन निखहत हसन खास मुलाकात के लिए रामपुर जेल पहुंचे थे। उन्होंने जेल प्रशासन से निर्धारित समय पर मुलाकात की अर्जी दी। लेकिन, कुछ देर बाद जेल अधिकारियों ने बताया कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने परिवार से मिलने से मना कर दिया है। इसके बाद तीनों सदस्य बिना मुलाकात किए निराश होकर वापस लौट गए।

किसी नहीं मिल रहे आजम खान (Azam Khan) 


जेल सूत्रों का कहना है कि पिछले कई दिनों से दोनों पिता-पुत्र किसी से भी मिलना नहीं चाहते हैं। रोजाना दर्जनों समर्थक और रिश्तेदार जेल पहुंच रहे हैं, लेकिन दोनों ने हर किसी से मिलने से इनकार कर रखा है। जेल प्रशासन भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है और कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।