24 घण्टे ऑनलाइन

गाड़ी की इंजन सर्विसिंग में न करें ये गलती, वरना बढ़ जाएगा नुकसान

गाड़ी की बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए सबसे जरूरी है कि इंजन की सही ढंग से देखभाल और इसकी मेंटेनेस. इंजन (Car Engine) को आप गाड़ी का ‘दिल’ भी समझ सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि इसकी सही से केयर की जाए. बहुत से लोग सिर्फ ऑयल…

24GhanteOnline
November 25, 2025
2 min read

गाड़ी की बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए सबसे जरूरी है कि इंजन की सही ढंग से देखभाल और इसकी मेंटेनेस. इंजन (Car Engine) को आप गाड़ी का ‘दिल’ भी समझ सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि इसकी सही से केयर की जाए. बहुत से लोग सिर्फ ऑयल डलवाने को सर्विसिंग समझ लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है, बहुत सी और भी चीजें जिन्हें ध्यान रखना जरूरी है वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

दरअसल, इंजन (Car Engine) एक मैकेनिकल सिस्टम है जिसमें एक नहीं बल्कि बहुत से पार्ट्स एक साथ काम करते हैं, अगर कोई भी हिस्सा कमजोर पड़ा तो इससे कार के पिकअप, माइलेज, इंजन लाइफ और साथ ही साथ कार की परफॉर्मेंस पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

Engine Oil Level को चेक करना जरूरी


इंजन ऑयल का लेवल अगर कम हो गया तो इंजन का ल्युब्रिकेशन घटने लगेगा जिससे घर्षण उर्फ फ्रिक्शन बढ़ जाएगा और इंजन जल्दी गर्म होने लगेगा. सर्विस के दौरान ऑयल लेवल की सही जांच बेहद जरूरी है.

Engine Oil Quality


केवल इंजन ऑयल का लेवल ही नहीं, बल्कि ऑयल की क्वालिटी की भी जांच बेहद जरूरी है. पुराने हो चुके इंजन ऑयल में कार्बन डिपॉजिट बढ़ने से स्मूदनेस कम हो जाती है और कार की परफॉर्मेंस पर भी इसका असर साफ देखने को मिलता है.

Oil Filter


ये फिल्टर इंजन में अशुद्धियों को आने से रोकने में मदद करता है, इसलिए हर सर्विसिंग के दौरान बेहतर यही रहता है कि आप ऑयल फिल्टर को चेंज करवाते रहें जिससे इंजन टनाटन रहे.

Air Filter


अगर एयर फिल्टर गंदा है तो इंजन को सही से हवा नहीं मिल पाएगी जिससे गाड़ी के माइलेज और पिकअप पर सीधा असर पड़ेगा. इसलिए बेहतर यही होता है कि हर सर्विस पर इसे चेंज करवाते रहें.

थ्रॉटल क्लीनिंग है जरूरी


थ्रॉटल क्लीनिंग की सफाई में थ्रॉटल बॉडी से कार्बन को हटाया जाता है. थ्रॉटल बॉडी की सफाई से इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है, फ्यूल की बचत और स्मूद ड्राइविंग मिलती है. इसलिए सर्विसिंग के दौरान हमेशा थ्रॉटल बॉडी को क्लीन करवाते रहना जरूरी है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।