सावन के पहले सोमवार में बन रहे हैं शुभ योग, महादेव की बरसेगी कृपा
भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन (Sawan) 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन माह की शुरूआत चन्द्र मास का पूर्णिमा तिथि से होती है और अमान्त चक्र के अनुसार चन्द्र मास का शुरूआत अमावस्या से होता है। सावन महीने में सोमवार के व्रत…
भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन (Sawan) 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन माह की शुरूआत चन्द्र मास का पूर्णिमा तिथि से होती है और अमान्त चक्र के अनुसार चन्द्र मास का शुरूआत अमावस्या से होता है। सावन महीने में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है। सावन का प्रथम सोमवार का व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा।
सावन का पूरा महीना भगवान शिव (Shiva) की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार भोलेनाथ और माता-पार्वती को समर्पित है। इस दिन शुभ योगों (Shubh Yog) का निर्माण हो रहा है। जानते हैं साल 2025 में सावन के पहले सोमवार पर किन शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। साथ ही जानें इन योगों से क्या लाभ मिलेगा।
सावन (Sawan) पहले सोमवार पर शुभ योग
इस बार धनिष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग रहेगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग का दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित रहेंगे, जो इस दिन के शिव पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक को और भी अधिक प्रभावशाली बना देगा।
आयुष्मान योग के बनने से आयु, आरोग्य और शक्ति देने वाला योग होता है। इस योग में शिव उपासना करने से दीर्घायु, रोग मुक्ति और सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह योग विशेषतः आत्मबल और इच्छाशक्ति को मजबूत करता है।
सावन (Sawan) प्रथम सोमवार पर क्या करें?
- इस दिन भोलेनाथ को बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।
- इस दिन भोलेनाथ का गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
- भय और रोग से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय जाप करें।
- जीवन में मधुरता और शादीशुदा लाइफ में प्यार बढ़ाने के लिए दूध, शहद और घी से अभिषेक करें।
‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
