24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ पॉलीटेक्निक छात्र के साथ कुकर्म का प्रयास

लखनऊ: राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र के साथ एक अज्ञात युवक ने रूम दिखाने के बहाने दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत (Unnatural Rape) करने का प्रयास किया। छात्र ने आरोप लगाया कि…

24GhanteOnline
September 19, 2025
2 min read

लखनऊ: राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र के साथ एक अज्ञात युवक ने रूम दिखाने के बहाने दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत (Unnatural Rape) करने का प्रयास किया।

छात्र ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर सुषमा अस्पताल के पास अपने कमरे पर बुलाकर उसे गलत काम (Unnatural Rape) के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। छात्र ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात 29 अगस्त को लोहिया अस्पताल के पास एक मस्जिद में हुई थी, जहां आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया।

आरोपी ने खुद को आईआईटी खड़गपुर से पढ़ा बताया और व्हाट्सएप पर संपर्क किया। 13 सितंबर की शाम आरोपी ने छात्र को सुषमा अस्पताल के पास बुलाकर पैदल जामा मस्जिद तक पहुंचाया, फिर अपने सेक्टर-10, इंदिरा नगर स्थित कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने दरवाजा बंद कर मोबाइल छीन लिया और दबाव बनाने लगा।

अगली सुबह आरोपी ने छात्र को सुनसान जगह छोड़ दिया। छात्र ने गूगल मैप की मदद से हॉस्टल पहुंचकर गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115 (2),351(2),352,127(2) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गाजीपुर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच जारी है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें