बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे... ईरान की कड़ी चेतावनी
तेहरान। मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा है कि उसके बुनियादी ढांचे पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजराइल के…

तेहरान। मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा है कि उसके बुनियादी ढांचे पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान का टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और वैश्विक चिंता गहरा गई है।
ईरान के समाचार पत्र फिलिस्तीन क्रॉनिकल के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देश के बुनियादी ढांचे पर कोई हमला होता है तो ईरान बिल्कुल संयम नहीं बरतेगा। अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान के पास इज़राइल द्वारा संभावित हमले की खुफिया जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो उसका जवाब बेहद कड़ा होगा। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग सिद्धांतों वाले हैं। हम बातचीत के दौरान छिपकर हमला नहीं करते, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम ज़ोरदार जवाब देते हैं।
इस बयान के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह संकेत देते दिखाई दे रहे हैं कि ईरान, अमेरिका पर हमला करने की तैयारी कर रहा था। वहीं, ईरान ने खाड़ी के कई देशों में तेल और गैस उत्पादन से जुड़ी कई सुविधाओं को निशाना बनाया है। इन हमलों के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड की कीमत 115 डाॅलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई है।
गौरतलब है कि, पश्चिम एशिया में करीब तीन हफ्ताें से अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इन हमलों में ईरान में लगभग 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सर्वाेच्च नेता अली हुसैनी ख़ामेनेई कई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
इसके जवाब में ईरान ने पूरे क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इजराइल के अलावा जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों से भारी नुकसान हुआ है, बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है और हवाई यातायात के साथ-साथ वैश्विक बाजार भी प्रभावित हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
