24 घण्टे ऑनलाइन

छांगुर बाबा धर्मांतरण केस: छठवां सहयोगी राजेश उपाध्याय गिरफ्तार, CJM कोर्ट में है क्लर्क की नौकरी

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन (Changur Baba) के सहयोगी जनपद न्यायालय में सीजेएम कोर्ट (CJM Court) में पेशकार रहे राजेश उपाध्याय को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एटीएस (ATS) गोपनीय तरीके…

24GhanteOnline
July 20, 2025
1 min read

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन (Changur Baba) के सहयोगी जनपद न्यायालय में सीजेएम कोर्ट (CJM Court) में पेशकार रहे राजेश उपाध्याय को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को एटीएस (ATS) गोपनीय तरीके से बलरामपुर पहुंची और छांगुर के करीबी न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की जांच की।

बताया जा रहा है कि राजेश उपाध्याय छांगुर (Changur Baba) के इशारे पर कोर्ट में केस मैनेज करता था। यही नहीं छांगुर के विरोधियों को फंसाने के एफआईआर (FIR) के आदेश कोर्ट से जारी करवाने में मदद करता था।

छांगुर (Changur Baba) ने राजेश उपाध्याय की पत्नी संगीता को महाराष्ट्र पुणे की प्रापर्टी में हिस्सेदारी दे रखी थी जिसमें संगीता को मुनाफा दिए जाने का खुलासा एटीएस की जांच में हुआ था। राजेश उपाध्याय के बाद अभी और गिरफ्तारी होनी है। एटीएस की टीम बलरामपुर में सक्रिय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें