24 घण्टे ऑनलाइन

तीन दिन बंद रहेंगे ATM, जानें इस Viral मैसेज का पूरा सच

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के फेक न्यूय वायरल हो रहे हैं। इसी तरह व्हाट्सएप पर एक फेक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि ATM 2-3 दिनों के लिए बंद रहेंगे। सरकार ने दावे की तथ्य-जांच…

24GhanteOnline
May 9, 2025
2 min read
तीन दिन बंद रहेंगे ATM, जानें इस Viral मैसेज का पूरा सच

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के फेक न्यूय वायरल हो रहे हैं। इसी तरह व्हाट्सएप पर एक फेक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि ATM 2-3 दिनों के लिए बंद रहेंगे। सरकार ने दावे की तथ्य-जांच की और इसे फर्जी बताया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह की फेक खबरों को शेयर करने से बचें और बताया है कि एटीएम सामान्य रूप से काम करेंगे।

सरकार ने कहा, “क्या ATM बंद हैं? इस तरह के एक वायरल व्हाट्सएप मैसेज में दावा किया गया है कि एटीएम 2-3 दिनों के लिए बंद रहेंगे। यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। एटीएम हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। इस तरह की खबरों पर न भरोसा करें ना आगे शेयर करें।

The stamp of fake on the screenshot of A viral #WhatsApp message claims ATMs will be closed for 2–3 days.

PIB ने आगे बताया कि ATM के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। बैंक ग्राहक किसी भी समय अपने खाते से पैसे डेबिट कर सकते हैं। इस तरह की फर्जी खबरों से दहशत फैलने की संभावना है। इससे बैंकों में लंबी कतारें लग सकती हैं और उनका काम बाधित हो सकता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि उपयोगकर्ता ऐसे दावों पर यकीन न करके अपने बैंस से संपर्क करें।

भारत के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने पाकिस्तान स्थित हैंडल द्वारा फैलाए जा रहे कई दावों को खारिज कर दिया है। 8 मई की रात 10 बजे से 9 मई की सुबह 6:30 बजे के बीच पीआईबी द्वारा कम से कम आठ वायरल वीडियो और पोस्ट की तथ्य-जांच की गई। सरकार ने लोगों से फर्जी औऱ इस तरह की फेक खबरों से बचने के लिए कहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…