24 घण्टे ऑनलाइन

अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद (19) की गुरुवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। हादसे में कार में सवार चार अन्य…

24GhanteOnline
August 6, 2026
2 min read
अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद (19) की गुरुवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। हादसे में कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चार युवक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हादसे में अहजम, मोहम्मद जैद, उमर अहमद और सोनू घायल हुए हैं। सभी प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

पुलिस ने की पहचान की पुष्टि

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें