24 घण्टे ऑनलाइन

नया साल से इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर हो जाएंगे महंगे, OLA से है मुकाबला

भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. ये नई कीमतें 1 जनवरी, 2026 से लागू होंगी और कीमतों में अधिकतम ₹3,000 तक का इजाफा होगा.कंपनी ने कीमत…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. ये नई कीमतें 1 जनवरी, 2026 से लागू होंगी और कीमतों में अधिकतम ₹3,000 तक का इजाफा होगा.कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कई कारण बताए हैं, जिनमें कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा दर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक सप्लाई चेन में बाधाएं शामिल हैं.

Ritz और 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर


Ather Energy भारत में Ritz और 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचती है. नई प्राइस हाइक सभी मॉडल्स पर लागू होगी. इसका मतलब है कि अगर आप स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो जनवरी से पहले खरीदना फायदेमंद रहेगा.कंपनी का कहना है कि ये कदम उन्हें उत्पादन लागत और गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करेगा. Ather स्कूटर अपनी परफॉर्मेंस, बैटरी टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद सर्विस के लिए ग्राहकों में लोकप्रिय हैं.

Ather Rizta कीमत


एथर Rizta, जो ब्रांड का सबसे लोकप्रिय मॉडल है, दो वेरिएंट में आती है: एस और जेड. Ather Rizta एस की शुरुआती कीमत ₹ 114,546 (एक्स-शोरूम) है, जबकि Rizta Z की शुरुआती कीमत ₹ 134,047 (एक्स-शोरूम) है. इन वेरिएंट की कीमतों में अनुमानित ₹ 3,000 की बढ़ोतरी के बाद, Rizta S और Rizta Z की शुरुआती कीमत लगभग ₹ 117,546 (एक्स-शोरूम) और ₹ 137,047 (एक्स-शोरूम) हो जाएगी.एथर 450 एस, जो ब्रांड की 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सबसे किफायती मॉडल है. उसकी शुरुआती कीमत ₹ 122,889 (एक्स-शोरूम) है. कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत ₹ 125,889 (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी.

मॉडल / वेरिएंट   अभी की (एक्स-शोरूम) कीमत    कीमत में बढ़ोतरी  अनुमानित नई शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)

अथर रिज्ता एस        ₹ 114,546                            ₹ 3,000               ₹ 117,546

एथर रिज़्टा ज़ेड    ₹ 134,047                                ₹ 137,047

एथर 450एस         ₹ 122,889                               ₹ 125,889

एथर 450X             ₹ 150,046                           ₹ 153,046

एथर 450 एपेक्स     ₹ 182,946                         ₹ 185,946

Ather 450X


एथर 450X की कीमत अभी ₹ 150,046 (एक्स-शोरूम)है और कीमत में बढ़ोतरी के बाद, इस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹ 153,046 (एक्स-शोरूम) तक बढ़ जाएगी .

Ather 450 Apex


ब्रांड का फ्लैगशिप मॉडल, एथर 450 एपेक्स, फिलहाल ₹ 182,946 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. अगले साल कीमत बढ़ने पर इसकी कीमत ₹ 185,946 (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…