24 घण्टे ऑनलाइन

जो मोमेंटम हमने बनाया है, वह हमारी स्पेस जर्नी को आगे बढ़ाने में बहुत मदद करेगा: शुभांशु

लखनऊ:- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल मिशन पूरा कर लौटे लखनऊ के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट…

24GhanteOnline
August 25, 2025
2 min read

लखनऊ:- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल मिशन पूरा कर लौटे लखनऊ के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। शुभान्शु शुक्ला हाल ही में भारत लौटे हैं और पहली बार सोमवार को अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मिशन की सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने कहा, “जिस तरह का उत्साह और जिस तरह का एक्साइटमेंट मुझे देखने को मिला है, उससे मैं सच में बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूँ। ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापस आया हूँ, और यह बहुत अच्छा लगा। यहाँ आकर जिस तरह का एक्साइटमेंट देखने को मिला और जिस तरह का प्यार व सपोर्ट लोग दिखा रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूँ। मुझे गर्व है कि मेरे एक मिशन के जरिए इतना उत्साह क्रिएट हो पाया है। इस बात से मैं और भी प्रोत्साहित हूँ कि जो मोमेंटम हमने बनाया है, वह हमारी स्पेस जर्नी को और आगे बढ़ाने में, जहाँ हम पहुँचना चाहते हैं वहाँ पहुँचने में, निश्चित ही बहुत मदद करेगा।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें