24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान जवाब देगा... CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान के नए रक्षा बल प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (CDF Asim Munir) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन किसी को भी इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की परीक्षा लेने की इजाजत नहीं…

24GhanteOnline
December 9, 2025
2 min read

पाकिस्तान के नए रक्षा बल प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (CDF Asim Munir) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन किसी को भी इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की परीक्षा लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनका यह बयान खास तौर पर भारत की ओर से समय-समय पर की गई बयानबाज़ी और अफगानिस्तान क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात को लेकर आया।

भारत-पाक सीमा पर हालिया तनाव को लेकर आसिम मुनीर (CDF Asim Munir)  ने चेतावनी दी कि किसी भी आक्रामक कदम का पाकिस्तान गंभीर और त्वरित जवाब देगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा, “भारत को भ्रम नहीं पालना चाहिए। किसी भी सीमा उल्लंघन या आतंकवादी गतिविधि का हम तुरंत और निर्णायक जवाब देंगे।” यह बयान अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में आया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी और पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

आसिम मुनीर (CDF Asim Munir) ने अफगान तालिबान को भी चेतावनी दी, कहा कि उनके पास केवल एक विकल्प बचा है—या तो पाकिस्तान के साथ शांति बनाए रखें या टीटीपी (फितना अल ख्वार्जी) के साथ गठबंधन चुनें।

मुनीर (CDF Asim Munir) ने आगे कहा कि हाल ही में स्थापित CDF मुख्यालय सेवाओं के बीच समन्वय का प्रतीक है। हर सेवा अपनी विशेष परिचालन क्षमताओं को बनाए रखेगी, जबकि CDF मुख्यालय सभी सैनिक शाखाओं के संचालन और रणनीति का समन्वय करेगा। उन्होंने इसे पाकिस्तान की रक्षा संरचना में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक परिवर्तन बताया, जो भविष्य में किसी भी आंतरिक या बाहरी खतरे का सामना करने की क्षमता को बढ़ाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…