24 घण्टे ऑनलाइन

घर में खुशियां लाते हैं ये पत्ते

आपने अशोक का पेड़ (Ashoka) अपने आसपास जरूर देखा होगा। लोग अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए भी अशोक के पेड़ लगाते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के अलावा अशोक अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। शास्त्रों में भी अशोक के पेड़ का…

24GhanteOnline
July 20, 2025
3 min read

आपने अशोक का पेड़ (Ashoka) अपने आसपास जरूर देखा होगा। लोग अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए भी अशोक के पेड़ लगाते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के अलावा अशोक अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। शास्त्रों में भी अशोक के पेड़ का बड़ा महत्व है।

कहा जाता है कि घर के आसपास अशोक के पेड़ लगाने से व्यक्ति के सारे शोक मिट जाते हैं। मान्यता तो ये भी है कि जहां अशोक का पेड़ होता है उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। इस पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है, जिस कारण ये जिस जगह पर लगा होता है वहां पर सभी कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न होते हैं।

मांगलिक एवं धार्मिक कार्यो में भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। तो चलिए आज जानते हैं अशोक के पेड़ और पत्तों के कुछ उपाय, जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी...

अशोक की पत्तियों के चमत्कारिक उपाय


वास्तु दोष को दूर करने के लिए


कहा जाता है कि अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को दूर करने में सहायक है। मान्यता है कि जिस घर के आगे में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इसलिए अपने घर के आगे इसका पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए 


अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा पाठ या मांगलिक काम में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा अशोक के पत्तों को देवी-देवताओं पर अर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।

तनाव कम करने में भी लाभकारी है


मान्यता है कि अशोक की पत्तियां पति-पत्नी के बीच तनाव को भी कम करती हैं। अगर दोनों में अनबन हो रही है, तो अशोक के सात पत्ते लाकर देवी-देवताओं के सामने रख दें। अगर पत्ते सूख जाएं तो फिर से ऐसा ही करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो जाएगी और प्रेम बढ़ेगा।

विवाह की अड़चनों को दूर करने के लिए


अगर विवाह में देरी हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद इन पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। 42 दिनों तक लगातार ऐसा करने से लाभ नजर आता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…