जेल में बंद आसाराम को SC से मिली जमानत, रेप केस में काट रहे उम्रकैद की सजा
अहमदाबाद। रेप केस मामले में आसाराम (Asaram Bapu) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही, कोर्ट ने आसाराम को आदेश दिया कि वह अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद…
अहमदाबाद। रेप केस मामले में आसाराम (Asaram Bapu) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही, कोर्ट ने आसाराम को आदेश दिया कि वह अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे। आसराम को 31 मार्च तक के लिए जमानत दी गई। 2013 के बलात्कार के मामले में गांधीनगर की निचली अदालत से आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से आसाराम जेल में बंद है।
कोर्ट ने आसाराम Asaram) को मेडिकल आधार पर जमानत दी है। कोर्ट ने जमानत देने के दौरान साफ किया कि इस दौरान सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ न किया जाए। इसके अलावा जमानत के दौरान अपने किसी अनुयायियों से मुलाकात न करें। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 31 मार्च तक के लिए आसाराम को जमानत दी गई है।
जेल में हो रहा आसाराम (Asaram) का इलाज
आसाराम का फिलहाल जेल के आरोग्य चिकित्सा केंद्र में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि वह हार्ट पेशेंट है। इसके पहले उसे हार्ट अटैक भी आ चुका है। इसके पहले भी कोर्ट की तरफ से मेडिकल आधार पर जमानत दी थी।
95 मौतें, मकानों को नुकसान…, भूकंप ने तिब्बत में मचाई भरी तबाही
जमानत के लिए आसाराम के वकील कई बार कोर्ट में अर्जी दाखिल कर चुके हैं। वहीं कोर्ट का साफ कहना है कि केवल मेडिकल ग्राउंड पर ही विचार किया जा सकता है। इसके अलावा किसी तरीके की कोई राहत नहीं दी जाएगी। कोर्ट पहले ही सजा निलंबित करने की याचिका खारिज कर चुका है। आज कोर्ट ने आसाराम को सशर्त जमानत दी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
