24 घण्टे ऑनलाइन

जनता का फैसला सिर-माथे पर..., दिल्ली में चुनावी हार पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है। बीजेपी को इस जीत…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है। बीजेपी को इस जीत पर बधाई। हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने वीडियो मैसेज में कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी फैसला है, हमें उसे पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जनता का फैसला सिर-माथे पर। मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद के साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। वह उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें पिछले दस साल में जनता ने जो मौका दिया है, हमने बहुत काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हमने अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की कोशिश की है।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे क्योंकि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए हम जनता की सेवा कर सकें। हम केवल एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज सेवा भी करते रहेंगे। हमें जनता के सुख-दुख में इसी तरह काम आना है।

केजरीवाल फिर जाएंगे जेल… , नतीजों के बीच बीजेपी नेता का बड़ा बयान


उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। वे शानदार चुनाव लड़े। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ सहा लेकिन इस पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।