24 घण्टे ऑनलाइन

केजरीवाल की बेटी सात जन्मों के बंधन में बंधी, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की बेटी हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) शुक्रवार को सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने संभव जैन के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस…

24GhanteOnline
April 18, 2025
2 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की बेटी हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) शुक्रवार को सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने संभव जैन के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में 7 फेरे लिए। इससे पहले 17 अप्रैल को दिल्ली के शंगरीला होटल में मेहंदी और अन्य रस्में हुई थीं। इसमें लिमिटेड लोग ही शामिल हुए थे, जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मौजूद रहे थे।

हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) और संभव जैन की शादी के बाद अब 20 अप्रैल को रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। दोनों ने IIT में साथ में पढ़ाई की है। संभव जैन और हर्षिता ने कुछ ही महीने पहले स्टार्टअप शुरू किया था। शादी से पहले शंगरीला होटल में मेहंदी व अन्य रस्मों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के डांस भी किया।

इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें केजरीवाल को पत्नी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के दो बच्चे हैं। बेटे के नाम पुलकित और बेटी का नाम हर्षिता है। केजरीवाल और सुनीता के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पत्नी के साथ डांस किया।

क्या करती है हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal)?


अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता (Harshita Kejriwal) ने नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। 2014 में उन्होंने IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3 हजार 322वीं रैंक पाई और आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इस दौरान वो डिपार्टमेंट में तीसरे नंबर पर रहीं। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले।

यूपीसीडा की 48वीं बोर्ड बैठक में 2025-26 का ₹6190 करोड़ का बजट पारित


पढ़ाई पूरी होने के बाद हर्षिता ने गुरुग्राम की एक कंपनी में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया। वो Basil Health कंपनी की को-फाउंडर हैं। अपने काम के साथ ही हर्षिता पिता की सियासत में उनके कदम से कदम मिलाकर चलती हुई भी देखी गई हैं। उन्होंने पार्टी के चुनाव कैंपेन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने पिता और पार्टी के लिए प्रचार किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।