जनता पीएम से कार्रवाई की उम्मीद रखती हैं, प्रवचन की नहीं..., मोदी पर केजरीवाल का कटाक्ष
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के स्वदेशी अपनाने के आह्वान पर कटाक्ष करते हुये कहा कि पहले प्रधानमंत्री को स्वयं इसका पालन करना…
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के स्वदेशी अपनाने के आह्वान पर कटाक्ष करते हुये कहा कि पहले प्रधानमंत्री को स्वयं इसका पालन करना चाहिये।
श्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कहा ''प्रधानमंत्री जी, आप चाहते हैं कि जनता स्वदेशी इस्तेमाल करे। आप ख़ुद स्वदेशी इस्तेमाल करना शुरू कीजिए? जिस विदेशी जहाज़ से रोज़ घूमते हैं, उसे छोड़ दीजिए? सारा दिन जितने विदेशी समान इस्तेमाल करते हैं, उन्हें छोड़ दीजिए।''
उन्होंने कहा ''आप भारत में काम कर रही चार अमेरिकी कंपनियों को बंद कर दीजिए? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रोज़ भारत और भारतीयों का अपमान कर रहे हैं। आप भी तो कुछ कीजिए? लोग अपने प्रधानमंत्री से कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं, प्रवचन की नहीं।''
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि उनका सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है, आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ, स्वदेशी के इस अभियान के साथ, अपने राज्यों में मैन्यूफैक्चरिंग को गति दें, पूरी ऊर्जा से, पूरे उत्साह से जुड़ें। निवेश के लिए माहौल बढ़ाएं, जब केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तो आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा, भारत का हर राज्य विकसित होगा, भारत विकसित होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
