24 घण्टे ऑनलाइन

टैक्स टेररिज्म का शिकार है मिडिल क्लास..., केजरीवाल ने केंद्र से की ये मांग

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हर वर्ग को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने आज मिडिल क्लास परिवारों को लेकर बात की है। जिसमें…

24GhanteOnline
January 22, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हर वर्ग को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने आज मिडिल क्लास परिवारों को लेकर बात की है। जिसमें उन्होंने मिडिल क्लास परिवार की जरूरतों के बारे में बातचीत की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से 7 मांगें भी की हैं। केजरीवाल ने कहा कि देश का मिडिल क्लास एक घर, बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य चाहता है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ सबसे ज्यादा है। उन्होंने ये भी कहा कि मिडिल क्लास केवल एटीएम बनकर रह गया है। मिडिल क्लास को हमारे देश में सबसे ज्यादा परेशान किया जाता है। मिडिल क्लास वालों की 50 प्रतिशत से ज्यादा आमदनी टैक्स देने में चली जाती है।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मिडिल क्लास की आवाज उठाएगी। आने वाले बजट में आम आदमी पार्टी के सांसद मिडिल क्लास के मुद्दों को ही संसद में उठाएंगे।

मिडिल क्लास के लिए कोई कुछ नहीं करता- केजरीवाल (Arvind Kejriwal)


अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मिडिल क्लास को टैक्स टेररिज्म का शिकार बताया है। उन्होंने कहा कि एक सरकार के बाद दूसरी सरकार आईं, सबने मिडिल क्लास को डराकर दबाकर रखा हुआ है, लेकिन कोई सरकार मिडिल क्लास के लिए ये कुछ करती नहीं है।

केजरीवाल की 07मांगे


- शिक्षा का बजट 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए।
- उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए।
- हेल्थ का बजट भी 10% किया जाए। हेल्थ इंसोरेंस से टैक्स हटाया जाए।
- इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।
- जरूरी चीजों के ऊपर GST खत्म किया जाए।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत रिटायरमेंट प्लान बनाए जाएं और देशभर में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाए।
- रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को फिर से लागू किया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।