24 घण्टे ऑनलाइन

अरविंद केजरीवाल ने दी नई सीएम रेखा गुप्ता को बधाई, कहा- हम उनका...

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेखा…

24GhanteOnline
February 20, 2025
2 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। बता दें कि बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (50) को सदन का नेता चुना गया। इस फैसले के साथ ही बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत-बहुत बधाई। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए हर काम में हम उनका सहयोग करेंगे।


दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूँ कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।


— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 19, 2025

निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि रेखा गुप्ता चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं नई मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। यह अच्छी बात है कि एक महिला राज्य का नेतृत्व कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि रेखा गुप्ता जल्द ही महिलाओं को 2,500 रुपये देने के बीजेपी के वादे को पूरा करेंगी।

दिल्ली में नयी सरकार का शपथ ग्रहण आज, रेखा और छह अन्य मंत्री लेंगे शपथ


वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। हमें विश्वास है कि नई मुख्यमंत्री बीजेपी द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगी और अरविंद केजरीवाल सरकार के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।