24 घण्टे ऑनलाइन

केजरीवाल का एक और बड़ा एलान, धोबी समाज को देंगे ये सुविधा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार बड़े एलान कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने धोबी समाज के लोगों के लिए बड़ा एलान…

24GhanteOnline
January 21, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार बड़े एलान कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने धोबी समाज के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर धोबी समाज के लोगों को बिजली और पानी का चार्ज Commercial नहीं बल्कि घरेलू लिया जाएगा।

सोमवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने धोबी समाज को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। इस बोर्ड में धोबी समाज अपनी समस्याएं और सुझाव दे सकेंगे। पूरी दिल्ली में प्रेस थड़े को नियमित किया जाएगा और धोबियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।

उन्होंने vआगे कहा, धोबी समाज के लोगों से बिजली और पानी का चार्ज Commercial नहीं बल्कि घरेलू लिया जाएगा। धोबी समाज के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा और युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी।

वहीं, इससे पहले उन्होंने बीजेपी के सकंल्प पत्र पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि, इन्होंने अपने संकल्प पत्र में साफ़-साफ़ लिखा है कि ये मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे। ये नहीं चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को फ्री में इलाज मिल सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।